logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Botany (Revised and Enlarged Edition) (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Monocarpellaary
एकांडपी
(जायांग के संबंध में) एक अंडप वाला जैसे मटर का फूला।

Monochasial
एकलशाखित
एकल शआखी (मोनोकेजियम) संबंधी।

Monochasium
एकलशाखी
एक प्रकार का ससीमाक्ष पुष्पक्रम (साइमोस इन्लोरसेन्स) जिसमें क्रमशः प्रत्येक अक्ष की एकफल में परिणति के अनंतर कुछ नीचे से एक पाश्वर्वीय अक्ष (शाखा) निकलता है।

Monocotyledonous
एकबीजपत्री
1. वे पौदे जिनके बीजों मे केवल एक ही बीजपत्र होता है। पत्तियों का समांतर शिरा - विन्यास संवहन ऊतकों का तने के भीतर बिखरे रहना और पुष्पांगों का तीन के गुणज में होना इनकी विशेषता है।
2. पुष्पी पादपों के दो वर्गों में से क जिसके बीजों में केवल एक ही बीजपत्र होता है।

Monoecious
उभयलिंगाश्रयी
नर एवं मादा पुष्पों की एक ही पादप पर पृथक - पृथक उपस्थिति।

Monohybrid
एक संकर
एक विषमयुग्मज संतति जो केवल एक जीन विस्थल के लिए भिन्न होता है।

Monohybrid Cross
एकसंकर संकरण
केवल एक ही वंशागत लक्षण से सम्बद्ध दो जनको का संकरण।

Monophagous
एकाहारी
एक ही प्रकार के भोजन पर निर्भर रहने वाला जीव।

Monotype
एकल प्ररूप, मोनोटाइप
जीवप्ररूप जो एक जाति अथवा वंश का निर्माण करते हैं।

Morphological
संरचनात्मक
जीव की आकृति एवं संरचना से संबंधित।


logo