रासायनिक पदार्थ या पदार्थों का मिश्रण, जिसका उपयोग हानिकारक कीटों को रोकने या नष्ट करने के लिए किया जाता है।
Insectivora
इन्सेक्टीवोरा
छोटे आकार के कीटभक्षी अपरायुक्त स्तनियों का एक गण, जिसमें छछूंदर, झाऊ मूसा आदि आते हैं। ये प्रायः स्थलीय और रात्रिचर होते हैं और इनके अविभेदित दांत लगभग समान और शंकुरुपी होते हैं।
Insectivorous
कीटभक्षी
कोटों का भक्षण करने वाले प्राणि अथवा पादप।
Insectorium
कीटालय
प्रयोगशाला, जिसमें भविष्य मे अध्ययन करने के प्रयोजन से बड़ी संख्या में कीटों का प्रजनन किया जाता है और उन्हें पाला जाता है।
Insemination
वीर्यसेचन
अंडाणु के निषेचन के उद्धेश्य से मैथुन या किसी कृत्रिम विधि से शुक्राणुओं का मादा जनन-पथ में प्रवेश या अंडाणु के आस-पास पहुंचना।
Insert
निवेश
संवाहक अणु के साथ जुड़ा विजातीय ड़ी.एन.ए. का खंड।
Instar
इंस्टार, निरुप (निर्मोक रुप)
कीटों में लार्वा-परिवर्धन के दौरान दो निर्माकों (मोल्ट या एक्डाइसिस) के बीच की अवस्था।
Instinct
वृत्ति, नैसर्गिक वृत्ति, सहज वृत्ति
कुच उद्दीपनों के प्रति अनुक्रिया के फलस्वरुप एक साथ होने वाले सहज उत्तरोत्तर प्रतिवर्त।
Integrated control
एकीकृत नियंत्रण, समाकलित नियंत्रण
कीट संख्या को आर्थिक क्षतिस्तर से नीचे रखने के लिए परिस्थितिकी पर आधारित कीट-नियंत्रण की एक पद्धति जिसमें कीट-नियंत्रण की अनेक संगत तकनीकों का उपयोग किया जाता है।
Integrated pest management
एकीकृत पीड़क प्रबंधन, समाकलित पीड़क प्रबंधन
पर्यावरण और पीड़कों की समष्टि गतिकी (population dynamics) का ध्यान रखते हुये प्रयुक्त किया जाने वाला पीड़क प्रबंधन, जिसमें सभी उपयुक्त तकनीकों और विधियों का यथासंभव सुसंगत ढंग से उपयोग करके पीड़कों की संख्या को अर्थिक क्षति स्तर से नीचे रखते हैं।