logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Environmental Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Ground frost
धरातलीय तुषार वह तुषार जो उस समय पड़ता है जब घास पर थर्मामीटर का पाठ्‍यांक 30.5ºF (0.9ºC ) या इससे भी कम हो जाता है। हल्का तुषार पौध ऊतकों को प्रभावित नहीं करता, परन्तु जब तापमान 30.5ºF से कम हो जाता है, तब कुछ पौंधों पर उसका प्रभाव विशिष्‍ट होता है।

Ground water
भौम - जल भू - सतह के नीचे संतृप्‍त क्षेत्र में पाया जाने वाला जल जो चट्‍टानों और मृदा के रंध्रों में भरा होता है। इसकी ऊपरी सतह को भौमजल स्तर कहते हैं।

Growth curve
वृद्‍धि चक्र वृद्धि का 'एस' आकार का नमूना जिसमें समष्‍टि का आकार उस विशिष्‍ट पर्यावास के लिए धारिता क्षमता के स्तर पर बना रहता है।

Guild (ecological)
संघ (पारिस्थितिक) किसी समुदाय की वे जातियां जिनकी आवश्यकताएं एवं अशन प्रवृत्तियां समान होती हैं।

Gulf stream
गल्फ स्ट्रीम एक महासागरीय गर्म धारा जो मेक्सिको की खाड़ी से संयुक्‍त राज्य अमेरिका के पूर्वी तट के साथ - साथ बहती हुई तथा न्यूफाउंडलेंड के दक्षिणी - पूर्वी तट को स्पर्श करती हुई, स्केंडीवेनिया तक पहुंचती है।

Gully
अवनालिका विशेष रूप से किसी पहाड़ी पार्श्‍व पर जल - घर्षित एक लंबा संकीर्ण प्रणाल, जो खड्‍ड की अपेक्षा छोटा तथा नदी - घाटी के मुकाबले और भी अधिक छोटा होता है। मृदा - अपरदन के समय बने प्रणाल के लिए भी यह शब्द प्रयुक्‍त होता है।

Gully control
अवनालिका नियंत्रण अवनालिका के अपरदन की यांत्रिक अथवा वानस्पतिक प्रविधियों द्‍वारा रोकथाम।

Gully erosion
अवनालिका अपरदन वर्षा जल के तेज बहाव से सतही मृदा का अपरदन से धाराओं के रूप में बह जाना।

Guttation
बिंदुस्राव पौधे के स्वस्थ भागों से, विशेषकर पत्‍तियों में शिराओं के सिरों से जल का द्रव रूप में निकलना।

Gypsum
जिप्सम जलयोजित कैल्शियम सल्फेट जिसका उपयोग क्षारीय मृदा के सुधार में किया जाता है।


logo