ऐसे अंडों के लिए प्रयुक्त जिनमें पीतक मध्य भाग में और काफी मात्रा में रहता है। उदा. कीटों के अंडे।
Centromere
सूत्रकेंद्र
विशेषीकृत वर्णकणिका जिससे, कोशिका विभाजन के दौरान, तर्कु रेशे जुड़े रहते हैं। सेन्ट्रोमियर की स्थिति से ही एनाफेस अवस्था में क्रोमोसोम की आकृति (शलाका या अंग्रजी के जे तथा वी अक्षर जैसी) निर्धारित होती है।
Centrosome
तारककाय, सेन्ट्रोसोम
कोशिकाद्रव्य का विभेदित बहुत सूक्ष्म क्षेत्र जहां से माइटोसिस के प्रारंभ होने पर दो तारककेंद्र (सेंट्रिओल) निकलते हैं। आधुनिक अध्ययनों के आधार पर प्रत्येक तारककेंद्र में दो संरचनाएं समकोण पर रहती है।
Centrum
कशेरुकाय, सेन्ट्रम
कशेरुक के आधार का भाग जो पूर्ण या आंशिक रुप से पृष्ठरज्जु (नोटोकॉर्ड) का स्थान लेता है। इसमें ऊपर की ओर तंत्रिका-चाप और कभी-कभी दोनों पार्श्व में अनुप्रस्थ प्रवर्ध होते हैं। कशेरुकाय के अग्र और पश्च सिर के अवतल या उत्तल होने के आधार पर कशेरुकों के कई प्रकार हो जाते हैं; जैसे अग्रगर्ती, अगर्ती, उभयगर्ती आदि।
Cephalic lobe
शिरस्य पालि
पुरोमुख (prostomium) एवं तृतीय प्रमस्तिष्कीय (cerebral) कायखंड से बनी भ्रूण की शीर्ष पालियां।
Cephalic region
शिरस्य प्रक्षेत्र
शीर्ष प्रदेश में शिरस्य ढाँचे से थमे हुए ओष्ठों से घिरा हुआ मुख द्वार।
Cephalic
शिरस्य
शीर्ष से संबंधित।
Cephalochordata
सेफैलोकॉर्डेटा
कॉर्डेटा प्राणियों का एक उपसंघ या समूह जिसमें पृष्ठरज्जु शरीर के अग्र सिरे तक जाती है। उदा. एम्फिऑक्सस।
Cephalopoda
सेफैलोपोडा
मोलस्कों का एक वर्ग जिसमें ऑक्टोपस, कटलफिश, नौटीलस आदि है। इसमें सुविकसित शीर्ष तथा बड़ी जटिल आंखें होती हैं और मुख के चारों और कई लंबे परिग्राही (prehensile) स्पर्शक (टेन्टेकल) या भुजाएं होती हैं। पाद का पश्च भाग एक कीप अधवा साइफन में रुपांतरित होकर बड़ी प्रावार-गुहा में से बाहर को निकलता है। इनमें कवच प्राय:भीतरी, कुछ में बाहरी ओर कुछ में बिल्कुल ही नहीं होता है।
Cephalothorax
शिरोवक्ष
सिर और वक्ष के मिलने से बनी संरचना। उदा. -क्रस्टेशिया और एरेक्निडा वर्गों के अंतर्गत आने वाले प्राणी।