logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of International Law (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

unneutral services
अतटस्थ सेवाएँ अतटस्थसेवा का अर्थ है युद्धकाल में स्वेच्छा से कीस तटस्थ जलपोत द्वारा युद्ध - संचालन में किसी युद्धकारी के सहायतार्थ किया गया कार्य । जूलियस स्टोन ने इस प्रकार के पाँच कार्यों का उदाहरणस्वरूप उल्लेख किया है । वे है :- (1) शत्रु सेना के सदस्यों को लाने - ले जाने का कार्य (2) शत्रु को संदेश पहुँचाने अथवा पत्र ले जाने का कार्य (3) युद्धकारी कार्यवाही में प्रत्यक्ष भाग लेना (4) शत्रु के लिए भाड़े पर काम करना (5) शत्रु की सहायतार्थ सैनिक भेद संचारित करना ।

U.N.O.
संयुक्त राष्ट्र संघ दे. United National Organisation.

U.N. peace keeping operations
संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापन कार्रवाहयाँ इस पद का प्रयोग संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा अंन्तर्राष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने की कार्रवाइयों के लिए किया जाता है । सर्वप्रथम कोरिया में संयुक्त राष्ट्र संघ के तत्वावधान में सैनिक कार्रवाई की गई थी जिसका उद्देश्य उत्तरी कोरिया के सशस्त्र आक्रमण से दक्षिण कोरिया की रक्षा करना था । इस समय से अब तकत अनेक प्रदेशों और क्षेत्रों में यथा साइप्रस, कांगो, मध्यपूर्व व पश्चिमी एशिया और अभी हाल में इराक एवं कम्बोडिया में संयुक्त राष्ट्र संघ ने सशस्त्र सैनिक कार्रवाई करके संबंधित प्रदेश में अंतर्राष्टीय शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के अपने प्रारंभिक दायित्व का निर्वाह किया है । इन कार्रवाईयों से समय - समय पर विवाद भी उत्पन्न होते रहे हैं । विवाद का मुख्य कारण यह है कि संयुक्त राष्ट्र संघ की अपनी कोई सेना नहीं है । अतः किसी भी सैनिक कार्रवाई के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ को अपने सदस्य - राज्यों पर निर्भर करना पड़ता है । महाशक्तियों की, विशेषकर संयुक्त राज्य अमेरिका की सैनिक भागीदारी प्रायः संदेह से देखी जाती रही है । कोरिया की कार्रवाई वस्तुतः अमेरिकी कार्रवाई कही जाती है । कांगों में भी संयुक्त राज्य अमेरिकी की सैनिक कार्रवाई और उसकी भमिका विवादास्पद हो गी थी । परंतु यह स्वीकार किया जाना चाहिए कि सशस्त्र संघर्षों को रोकने और शांति की पुनर्स्थापना करने मे संयुक्त राष्ट्र संघ की इन कार्वाइयों की भूमिका सराहनीय रही है ।

U.N. Security Council
संयुक्त राज्य सुरक्षा परिषद् दे. Security Council.

usage
व्यावहार, रीति अंतर्राष्ट्रीय आचरण संबंधी वे नियम अथवा सिद्धांत जिनका यद्यपि सतत् एवं स्वाभावतः पालन होता ह परंतु जिनमें इस विश्वास का अभाव है कि ये नियम बाध्यकारी अथवा अनिवार्य हैं । जब इन नियमों में यह विशअवास उत्पन्न हो जाता है कि इनका पालन किया जाना अनिवार्य है तो व्यवहार के ये नियम प्रथागत नियमों में परिवर्तित हो जाते हैं । अनुभव यह बतलाता है कि अनेक प्रथागत नियमों का प्रादुर्भाव व्यवहार के नियमों से हुआ है ।

vassal state
अवराज्य, अधीनस्थ राज्य ऐसा राज्य जो किसी दूसरे संप्रभु राज्य के अधीन हो और विशेषकर विदेशी मामलों में इस दूसरे राज्य का नियंत्रण स्वीकार करता हो । अंतर्राष्ट्रीय विधि में ऐसा राज्य सीमित राज्यों की श्रेणी में आता है । यह सामंती और उपनिवेशवादी युग की व्यवस्था थी जिसका अब मात्र ऐतिहासिक महत्व रह गया है ।

Vatican City
वेटिकन नगर इटली में रोम के निकट एक नगर - राज्य जिसका प्रधान ईसाइयों का धर्मगुरू पोप है । इसका क्षेत्रफल लगभग 100 एकड़ है और जनसंख्या केवल दो सौ । यद्यपि पोप को परंपरा और राज व्यवहार के अंतर्गत वे सभी अधिकार प्राप्त हैं जो अन्य राज्याध्यक्षों को अंतर्राष्ट्रीय विधि के अंतर्गत प्राप्त होते हैं परंतु इस नगर के क्षेत्रफल व अनसंख्या और इसके विशिष्ट उद्देश्यों को देखते हुए यह विवादग्रस्त है कि इस नगर को एक राज्य कहा जा सकता है या नहीं । दे. Holy see भी ।

veto
निषेधाधिकार, वीटों किसी पदाधिकारी अथवा राज्य अथवा राज् समूह को किसी सामूहिक निर्णय के विरूद्ध मत देकर उसे निरस्त कर सकने का अधिकार निषेधाधिकार कहलाता है । संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद् मे कोई भी निर्णय उस समय तक नहीं लिया जा सकता जब तक उसके पाँचों स्थायी सदस्य उस निर्णय के पक्ष में न हों । इन स्थायी सदस्यों में से यदि कोई भी एक या अधिक राज्य नरिणय के विपक्ष में मतदान क रते हैं तो उक्त निर्णय निरस्त माना जाता है और यह उनका निषेधाधिकार कहा जाता है ।

Vienna Congress
वियना सम्मेलन यह सम्मेलन सितंबर 1814 से जून, 1815 तक हुआ और यद्यपि इसका मुख्य उद्देश्य नेपोलियन के यूद्दों से अस्त - व्यस्त ह ए यूरोप में शक्ति संतुलन की पुनः स्थापना करन था परंतु इस सम्मेलन ने अंतर्राष्ट्रीय विधि के विकास में महत्वपूर्ण योगदान किया । सर्वप्रथम इसने राजदूतों का वर्गीकरण और उनका वरीयताक्रम निर्धारित करने के लिए एक वनिनियम स्वीकार कीय जिसे वियना - विनियम कहा जाता है । इसके अंतर्गत राजदूतों के वरीयताक्रम अनुसार तीन व र्ग किए गए यथा, राजदूत या पोप के नन्सियों, दूत और मंतर् तथा कार्यवाहक दूत । दूसरे, आठ राज्यों ने एक संयुक्त घोषणा की कि दास व्यापार का उन्मूलन ऐसा विषय है कि जिस पर विचार किया जाना चाहिए और वे समय आने पर इसके लिए उपयुक्त कदम उठाएँगे ।

Vienna Convention on Consular Relations, 1963
वाणिज्य दूत संबंदं पर वियना अभिसमय, 1963 वाणिज्य दूत संबंधित वियना अभिसमय पर 24 अप्रैल, 1963 को हस्ताक्षर हुए थे । इनसे संबंधित प्रारूप अंतर्राष्ट्रीय विधि आयोग द्वारा तैयार किया गया था । इस अभिसमय में वाणिज्य दूतों के वर्गीकरण, उनके विशेषाधिकार एवं उन्मुक्तियाँ तथा इनसे संबंधित अन्य बातों का विस्तार से वर्णन किया गया था । वाणिज्य दूतों को चार श्रेणी में बाँटा गया है (1) महावाणिज्यदूत, (2) वाणिज्यदूत, (3) उपवाणिज्यदूत, (4) काउंन्सली एजेंट । इस अभिसमय से वाणिज्य दूतों के विशेषाधिकरों और उन्मुक्तियों का पूरी तरह संहिताकरण कर दिया गाय है ।


logo