विरोधी अनुबंध किसी एक अथवा अधिक राज्यों के विरूद्ध दो या अधिक राज्यों द्वारा की गई संधि या समझौता।
Hostilities
शत्रुतापूर्ण कार्य राज्य की सशस्त्र सेनाओं के मध्य युद्ध रूपी संक्रियाएँ। जो युद्धकालीन संक्रियाएँ भी हो सकती हैं और बिना युद्ध के भी ये हिंसात्मक भी हो सकती हैं, परन्तु हिंसा आवश्यक नहीं है।
Hot pursuit
सरगर्मी से पीछा करना 1. किसी सक्षम अधिकारी द्वारा किसी अपराधी का अपने राज्य की सीमाओं के पार तक पीछा कर उसे पकड़कर स्वदेश लाने का कार्य। 2. अंतर्राष्ट्रीय विधि के अंतर्गत, कोई राज्य विदेशी जहाजों को अपने राष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन करके भाग जाने पर उनको पकड़ने के लिए खुले समुद्र अथवा संलग्न क्षेत्र में भी उनका पीछा कर सकता है। पीछा अविरत होना चाहिए और यदि भागनेवाला जहाज अपने या किसी तीसरे देश के भूभागीय समुद्र में घुस जाए तो पीछा छोड़ देना चाहिए।
Hosue of Commons
हाउस ऑफ कामन्स ब्रिटिश संसद के निचले सदन को कॉमन्स सभा कहते हैं। इसकी सदस्य संख्या 600 से ऊपर है। इसका निर्वाचन प्रत्येक पाँचवें वर्ष जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से होता है जिसमें 18 वर्ष की आयु का प्रत्येक व्यक्ति मतदाता होता है। विधि-निर्माण, वित्त-व्यवस्था तथा शासन- नियंत्रण के कार्यों में इसकी भूमिका लॉर्ड सभा की तुलना में निर्णायक है। मंत्रिमंडल इसी के प्रति उत्तरदायी होता है। वह तभी तक पदासीन रह सकता है जब तक कॉमन्स के बहुमत का समर्थन उसे प्राप्त हो।
House of Councillors
सभासद सदन जापान में सन 1946 के संविधान द्वारा पीयर सभा के स्थान पर स्थापित जापान की राष्ट्रीय संसद `डाइट` का उच्च सदन जिसके सदस्य निर्विचित होते हैं। इसकी स्थिति ब्रिटेन की लॉर्ड सभा के समतुल्य है।
House of Lords
हाउस ऑफ लॉर्डस, लॉर्ड सभा इंग्लैंड की पार्लियामेंट का उच्च सदन। यह एक ऐतिहासिक संस्था है तथा विश्व का सबसे प्राचीन विधि-निर्माण करने वाला निकाय है। संगठन की दृष्टि से इसकी सदस्य संख्या 1000 से ऊपर है। इसके सदस्य निर्वाचित न होकर वंशानुगत होते हैं। पीयर बनाने का अधिकार प्रधान मंत्री के परामर्श से सम्राट को है। महिलाएँ भी अब इसकी सदस्य हो सकती हैं। अब सदस्यगण अपनी उपाधि एवं सदन की सदस्यता का परित्याग भी कर सकते हैं। लॉर्ड चांसलर लॉर्ड सभा का अध्यक्ष होता है जो ब्रिटिश मंत्रिमंडल का भी सदस्य होता है। उसके आसन को `बल मैक` कहते हैं। इसके सदस्य कॉमन्स सभा के चुनाव में भाग नहीं ले सकते और न ही इन्हें मताधिकार प्राप्त होता है। यह ब्रिटेन की सर्वोच्च अपीलीय अदालत है परन्तु व्यवहार में, अदालती काम में केवल क़ानूनी लॉर्डस जिनकी संख्या 9 है, भाग लेते हैं। विधि-निर्माण, वित्त-व्यवस्था और शासन-नियंत्रण में इसकी भूमिका गौण रह गई है, और वास्तविक राजसत्ता कॉमन सभा में केन्द्रित हो गई है।
House of Representatives
प्रतिनिधि सभा संयुक्त राज्य अमेरिका तथा अन्य देशों में विधान मंडल का निचला सदन जिसके सदस्य जनता द्वारा चुने जाते हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका में इस सदन के सदस्यों की संख्या 435 है। इस सदन के सभी सदस्य प्रति दो वर्ष के पश्चात् निर्वाचित होते हैं। विधि-निर्माण और वित्त - व्यवस्था में इसके अधिकार उच्च सदन अथवा सीनेट के समान हैं।
Humanism
मानववाद, मानवतावाद 1. वह सिद्धांत जिसका आधार मानव हित तथा मानवाधिकार और मानव उत्थान है। इस सिद्धांत के अनुसार मानव-कल्याण सर्वोपरि है और यह मानव मूल्यों के संरक्षण पर बल देता है और लोकोपकारवाद का समर्थक है। 2. यह सिद्धांत मानवीय प्रतिष्ठा, गौरव, श्रेष्ठता तथा मानव मूल्यों के संरक्षण पर जोर देता है। इसका एक रूप मानवेन्द्र नाथ रॉय का उग्र-मानवतावाद है।
Human rights
मानव अधिकार वे अधिकार जो मनुष्यों के विकास के लिए न्यूनतम दशाएँ मानी जाती है और जिनका निरूपण संयुक्त राष्ट्र की महासभा ने 10 दिसम्बर, 1948 को स्वीकृत एक घोषणा पत्र में किया है। इनमें समानता, स्वतंत्रता, धार्मिक स्वतंत्रता, शिक्षा और रोजगार के अधिकार महत्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त इनमें दासता, दास व्यापार और जाति, रंग, लिंग, भाषा अथवा राष्ट्रीयता पर आधारित भेद-भाव पर प्रतिबंध भी सम्मिलित है। इनका उद्देश्य प्रत्येक दशा और स्थिति में न्यूनतम मानव मूल्यों अर्थात् मानवीयता के न्यूनतम स्तर को सुरक्षित रखना है और विश्व शांति को बल प्रदान करना है।
Hunker
हंकर, अनुदार दली सन् 1945-48 की अवधि में न्यूयॉर्क की डेमोक्रेटिक पार्टी (लोकतंत्रीय दल) के अनुदारवादी गुट का सदस्य।