logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of International Law (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

United Nations High Commission for Refugees (U.N.H.C.R.)
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त इसी स्थापना महासभा द्वारा 1951 में की गई थी । इसका उद्देश्य शरणार्थियों को अस्थायी सहायता व संरक्षण प्रदान करना था । इसने द्वितीय महायुद्ध के दौरान कार्यरत अंतर्राष्ट्रीय शरणारथी संगठन का स्थान ले लिया । उच्चायुक्त के कार्यालय को केवल प्रशासनिक व्यय के ले संयुक्त राष्ट्र से सहायता मिलती है । अन्य कार्यक्रमों के ले यह ऐच्छिक राष्ट्रीय और वैयक्तिक अनुदानों पर आश्रित रहता है ।

United Nations Organisation (U.N.O)
संयुक्त राष्ट्र संघ व्यवहार में इसे केवल संयुक्त राष्ट्र के नाम से संबोधित किया जाता है । इसकी स्थापना द्वितीय महायुद्ध की समाप्ति पर 26 जून, 1945 को सेन फ्रांसिस्को सम्मेलन मे स्वीकृत एक चार्टर के अंतगर्त हुई थी । इसका मुख्यालय न्यूयार्क (सं.रा. अमेरिका) में है। इसके 50 संस्थापक राज्य थे जिनमें भारत भी एक था परंतु अबयह संख्या लगभग 175 हो गई है । विश्व संगठन के रूप में संयुक्त राषअट्र को राष्ट्र संघ का उत्तराधिकारी माना जाता है । इसके उद्देश्य और सिद्धांत चार्टर में ही दिए गए हैं, जो इस प्रकार हैं उद्देश्य (1) अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना (2) राज्यों के मध्य मैत्रीपूर्ण संबंदों का विकास करना (3) अंतर्राष्ट्रीय समस्याओं के समाधान में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग का समायोजन करना तता (4) इन उद्देश्यों की प्राप्ति में राज्यों के कार्यों में सामंजस्य स्थापित करना । सिद्धांत (1) संगठन सदस्य - राज्यों की समानता तथा संप्रभुता के सिद्धांत पर आधारित होगा (2) सभी सदस्य - राज्य चार्टर के अंतर्गत वहन किए गए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्विक पालन करेंगे (3) वे अपने अंतर्राष्ट्रीय विवादों का शांतिमय उपायों से इस प्रकार समाधान करेंगे कि अंतर्राष्ट्रीय यांति, सुरक्षा और को कोई खतरा न हो (4) वे अपने परस्पर संबंधों में इस परार बल प्रयोग नहीं करेंगे और न बलप्रयोग की धमकी देंगे जो संयुक्त राष्ट्र के उद्देश्यों के प्रतिकूल हो (5) वे संयुक्त राष्ट्री द्वारा चाटर के अनुरूप की गई प्रत्येक कार्रवी मे संयुक्त राष्ट्र की सहयात करेंगे और जिस राज्य के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है उसे काओ सहयाता नहीं देंगे (6) संगठन इस बात का प्रयत्न करेगा कि जो राज्य इसकेसदस्य नहीं भी हैं वे भी जहाँ तक अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आवश्यक है, इन सिद्धांतों के अनुरूप ही आचरण करेंगे (7) संयुक्त राष्ट्र सदस्य - राज्यों के उन मामलों में ह स्तक्षेप करने का अधिकारी नहीं होगा जो उनके घरेलू क्षत्राधिकार में आते हैं । संयुक्त राष्ट्र के छह मुख्य अंग हैं महासभा, सुरक्षा परिषद्, आर्थिक तात सामाजिक परिषद्, न्यास परिषद्, अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय और सचिवालय । संयुक्त राष्ट्र सदस्य - राज्यो का मात्र संख्यात्मक समूह नहीं है अपितु वह स्वयं में अपने सदस्य - राज्यों से भिन्न और सावतंत्र एक वैधिक इकाई है । इतः संयुक्त राष्ट्र को अंतर्राष्ट्रीय विधि का विषय अर्थात एक वैधिक व्यक्ति माना जाता है ।

Uniting for peace Resolution
शांति हेतु एकीकरण प्रस्ताव कोरिया के युद्ध के दौरीन सुरक्षा परिषद् में सोवियत निषोधाधइकार की वजह से उत्तरी कोरिया के विरूद्ध सैनिक कार्रवाई करने का कोई निर्णय न हो सकने के कारण महासभा ने 3 नंवंबर 1950 को एक प्रस्ताव पारित किया जिसे शांति हेतु एकीकरण प्रस्ताव कहा जाता है । इस प्रस्ताव में कहा गया कि यदि स्थायी सदस्यों में मतैक्य न होने के कारण सुरक्षा परिष्द अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने के अपने प्रारंभिक दायित्व को पूरा करने में असफल हो और यह अनुभव किया जाए कि कहीं शांति भंग हुई है अथवा शांति भंग होने का खतरा है अथवा आक्रमण हुआ है तो महासभा उस मामले पर सुरक्षा परिषद् की संस्तुति के बिना भी तुरंत विचार कर सकती है ताकि वह सदस्य - राज्यों को सामूहिक सुरक्षार्थ उपयुक्त संस्तुति कर सके, जिसमें आवश्यक होने पर सशस्त्र बलों का प्रयोग भी शामिल है । इस हेतु महासभा का विशेष संकटकालीन अधिवेंशन भी बुलाया जा सकता है । इस प्रकार का अधिवेशन सुरक्षा परिषद् के किन्हीं सात सदस्यों अथा संयुक्त राष्ट्र के आधे से अधिक राज्यों की माँग पर भी बुलाया जा सकता है । ऐसा समझा जाता रहा है कि सामूहिक सुरक्षा की व्यवस्था में महासभा, जो मूलरूप से एक प्रभावहीन और केवल विचार - विमर्शकारी अंग था, इस प्रस्ताव के अनुसार एक प्रबावकारी और निर्णयकारी अंग बन गया । कोरिया युद्ध के अतिरिक्त स्वेज़ संकट, कांगो संकट और कश्मीर विवाद मे इसी प्रस्ताव के अंतर्गत संयुक्त राष्ट्र ने कार्रवाई की, परंतु इसके उपरांत इस प्रस्ताव का महत्व घटने लगा । इसका कारण यह था कि महासभा मे एशियाई - अफ्रीकी राज्यों की संख्या बढ़ती गई और पश्चिमी राष्ट्र यह नहीं चाहते थे कि अंतर्राष्ट्रीय शआंति और सुरक्षा संबंधी मामलों में निर्णय करने का अधिकार महासभा पर छोड़ दिया जाए, जिसके बहुमत पर उनका कोई नियंत्रण नहीं था ।

Universal Declaration of Human Rights
मानव अधिकार घोषणा - पत्र दे. Human rights.

Universal disarmament
विश्वव्यापी निरस्त्रीकरण, सार्वत्रिक निरस्त्रीकरण युद्ध की संभावना और उसकी विभीषिका को कम करने के लिए विश्व के विभिन्न राज्यों द्वारा पारस्परिक संधि अथवा समझौते करके युद्ध के विभिन्न प्रकार के घातक अस्त्र - शास्तोरं (जिसमें अण्विक अस्तर - शस्त्र भी सम्मिलित होते हैं ) में भारी कटौती, उनके उत्पादन तथा क्रय - विक्रय पर नियंत्रण और इस हेतु अंतर्राष्ट्रीय निरीक्षण की व्यवस्था इस निरस्त्रीकरण की प्रक्रिया के भओग माने जाते हैं । इस प्रक्रिया में निर्धारित क्षेत्रों या प्रदेशों को अस्त्र - शास्त्र रहित बनाया जाना भी शामिल है । उदाहरमारप्थ , समुद्र तल एवं अंतरिक्ष में नाभिकीय अस्त्रों का रखना भी वर्जित किया गया है ।

universal international law
विश्वव्यापी अंतर्राष्ट्रीय कानून, विश्वव्यापी अंतर्राष्ट्रीय विधि अंतर्राष्ट्रीय विधि के वे मूलभूत नियम अथवा सिद्धांत जो सभी राष्ट्रों के लिए बाध्यकारी माने जाते हैं और जिनकी बाध्यकारिता राज्यों की सहमति पर आश्रित नहीं है । एक दूसेर अर्थ में सर्वव्यापी अथवा सामान्य अंतर्राष्ट्रीय विधि विशिष्ट अंतर्राष्ट्रीय विधि से भिन्न हो जाती है क्योंकि विशिष्ट अंतर्राष्ट्रीय विधि केविल निर्धारित क्षेत्रों अथवा महाद्वीपों तक स मित रह जाती है ।

universality principle
सार्वभौमिकता सिद्धांत दे. Universal jurisdiction.

Universal jurisdiction (=universality principle)
सार्वभौमिक क्षेत्राधिकार (सार्वभौमिकता सिद्धांत ) कुछ अपराध ऐसे होते हैं जो सभी रार्जोयं मे अपराध माने जाते हैं क्योंकि वे संपूर्ण मानव जाति और राज्यों के विरूद्ध अपराध होते हैं । अतः उन्हें अंतर्राष्ट्रीय विधि विरोधी अपराध माना जाता है । ऐसे अपराधों की रोकथाम के लिए अपराधी को दंड देने का अधिकार किसी भी ऐसे राज्य को है जिसके क्षेत्राधिकार में वह पकड़ लिया जाए फिर चाहे वह अपराधी किसी भी राज्य का नागरिक क्यों न हो और उसने यह अपराध कहीं भी किया हो । परंपरागत अंतर्राष्ट्रीय विधि के अंतर्गत जलदस्युता, दास व्यापार, महिलाओं का अनैतिक व्यापार, अफीम और नशीली वस्तुओं का व्यापार, इस प्रकार के अपराध मे गए हैं । वर्तमान काल मे युद्ध अपराध, विमान अपहरण, जनसंहार और आंतकवाद को भी इसी श्रेणी के अपराधों में लाए जाने के पक्ष में वैधिक मत है और इस हेतु अनेक उपाय अपनाए गए हैं ।

universal succession
सार्वत्रिक उत्तराधिकार जब एक राज्य का अस्तित्व पूर्णतया समाप्त हो जाता है तब उसका वैधिक व्यक्तित्व बी समग्र रूप से नष्ट हो जाता है । उसके सभी अंतर्राष्ट्रीय अधीकार और कर्तव्य उस नवीन राजनीतिक इकाई को प्राप्त हो जाते हैं जो संबंधित प्रदेश मे संप्रभु के रूप में प्रतिष्ठित हुई हो । कुछ विद्वानों का मत है कि राज्य उत्तराधिकार जैसी की अंतर्राष्ट्रीय विधि नहीं है। राज्यों के अधिकार और कर्तव्य उन्हे राज्य होने के नाते प्राप्त होते हैं, किसी पूर्वगामी राज्य के उत्तराधिकारी होने के कारण नहीं ।

uniawful combatant
अवैध संयोधी दे. Combatant.


logo