logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Home Government
बर्तानिया सरकार, स्वदेश सरकार लंदन स्थित ब्रिटिश शासन का वह अंग जो भारत के प्रशासन के लिए उत्तरदायी था, भारत में नियुक्त अंग्रेज प्रशासकों द्वारा `स्वदेश सरकार` के नाम से संबोधित किया जाता था। इसके तीन प्रमुख घटक थे इंडिया आफिस, भारत सचिव तथा भारत परिषद्। सन् 1935 में भारत परिषद् का स्थान तीन सदस्यों की परामर्शदात्री परिषद् ने ले लिया था।

Home rule
स्वशासन, होम रूल जब आयरलैंड युनाइटेड किंगडम (ग्रेट ब्रिटेन) का भाग था तो वहाँ स्वतंत्रता की माँग को लेकर जो आंदोलन चलाया गया उसे होम रूल या स्वशासन आंदोलन कहा जाता था। भारत में भी इससे प्रेरणा लेकर प्रथम महायुद्ध की अवधि में श्रीमती एनी बीसेन्ट और लोकमान्य तिलक ने इसी प्रकार का आंदोलन चलाया था जिसे होमरूल या स्वशासन आंदोलन कहा जाता था।

Honorary A.D.C.
अवैतनिक ए.डी.सी. किसी उच्चाधिकारी जैसे, राष्ट्रपति, राज्यपाल आदि के सहायक के रूप में कार्य करने वाला विश्वस्त व्यक्ति जिसे की गई सेवाओं के बदले में कोई वेतन नहीं दिया जाता, विशेषतया उच्च पदस्थ सैनिक अथवा नौसैनिक अधिकारी के सहायक के रूप में कार्य करनेवाला अधिकारी। ब्रिटिश शासन काल में, देशी राज्यों के राजाओं को गवर्नर जनरल के सम्मानार्थ अवैतनिक ए.डी.सी. नियुक्त किए जाने की परंपरा थी।

Horizontal union ( = horizontal combination)
समस्तरीय औद्योगिक संघ एक प्रकार का औद्योगिक संगठन जिसमें एक ही प्रकार के उत्पादन में लगे हुए उद्योग या कारखाने समस्तरीय रूप से एक नियंत्रण में संगठित होते हैं।

Hospital ship
अस्पताली जहाज़ डाक्टरों, नर्सों, दवाइयों तथा अन्य चिकित्सिक उपकरणों से युक्त जलपोत। विशेषकर समुद्री युद्ध में अंतर्राष्ट्रीय विधि के अंतर्गत घायल और बीमार नौसैनिकों के उपचार और सहायता करने वाला जहाज़ जिसमें चिकित्सा की सभी सुविधाएँ उपलब्ध होती हैं।

Hospital zone
अस्पताल क्षेत्र वह क्षेत्र जिसमें युद्ध में घायल हुए या बीमार सैनिकों के उपचार के लिए अस्पताल स्थित हो। ऐसे क्षेत्र में बमबारी वर्जित है।

Hostage
बंधक जमानत के रूप में बलात् पकड़ा गया अथवा रखा गया वह व्यक्ति जिसको माँगों की पूर्ति के लिए दबाव डालने की दृष्टि से बंदी बना कर रखा जाता है।

Hostile act
शत्रुतापूर्ण कार्य एक राज्य की सरकार द्वारा दूसरे राज्य की सरकार के विरुद्ध ऐसा कार्य जिसका उद्देश्य उसके हितों को किसी न किसी प्रकार की क्षति पहुँचाना हो अथवा जिसे वह दूसरा राज्य अपने लिए हानिकारक मांनता हो और यह मानता हो कि ऐसा कार्य उसका कोई शत्रु ही कर सकता है, मित्र नहीं।

Hostile assistance
अतटस्थ सहायता युद्धकाल में तटस्थ राज्यों द्वारा युद्धरत राज्यों में से किसी एक पक्ष को ऐसी सहायता देना जो तटस्थता के नियमों के विपरीत हो, जैसे-शत्रु सैनिकों को लाने-ले जाने का कार्य।

Hostile embargo
शत्रु-अधिरोध, शत्रु घाटबंदी किसी राज्य की सरकार द्वारा किसी दूसरे राज्य के पोतों के बहिर्गमन पर लगाया गया प्रतिबंध। वर्तमान काल में केवल पोतों के बहिर्गमन पर ही नहीं बल्कि अस्त्र-शस्त्रों की पूर्ति पर प्रतिबंध लगाने के लिए भी इस पद का प्रयोग किया जाता है।


logo