न्यासित प्रदेश
वे प्रदेश जो संयुक्त राष्ट्र की न्यास - व्यवस्था के अधीन रखे गए थे और जिनका प्रशासन संयुक्त राष्ट्र द्वारा किसी उन्नत राष्ट्र को पारस्परिक समझौते के अंतर्गत इस उद्देश्य मसे दिया गया था कि वह इनका विकास कर इन्हें स्वतंत्रता के योग्य बनाए । ऐसे प्रदेशों के कुछ उदाहरण हैं, प्रशांत सागर के द्वीप समूह, सुमालीलैंड, नौरो आदि ।
Two Freedoms Agreement (=International Air Services Transit Agreement)
दो स्वतंत्रताएँ करार, अंतर्राष्ट्रीय वायु सेवा पारगमन समझौता
1944 में शिकागो सम्मेलन मे हवाई कंपनियों को प्रदान की गई आकाश की दो स्वतंत्रताएँ जो अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा पारगमन समझौता के म से विख्यात हैं । ये दो स्वतंत्रताएँ इस प्रकार थीं :-
1. बिना भूमि पर उतेर विदेशी राज्य में उड़ान कनरे की स्वतंत्रता तथा
2. दूसरे राज्यों में यातायात से भिन्न उद्देश्यों के लिए भूमि पर उतरने की स्वतंत्रता ।
ultimatum
पूर्व चेतावनी, अल्टीमेटम
युद्ध की घोषणा करने से पूर्व शत्रु पक्ष को भेजा गया प्रपत्र जिसमें उल्लिखित माँग के निर्धारित समय में पूरा न होने पर बिना कीस अन्य औपचारिकता के युद्ध की घोषणा की जा सकती है । इस प्रपत्र को अल्टीमेटम कहते हैं ।
सन् 1907 के हेग अभिसमय के अंतर्गत यह प्रावधान किया गया था कि पूर्व चेतावनी या अल्टीमेटम या युद्ध की विधिवत घोषणा के बिना युद्ध प्रारंभ नहीं किया जाना चाहिए । परंतु पिचले लगभग 50 वर्णों से इस अभिसमय का अधिक महत्व नहीं रहा है ।
U.N. Charter
संयुक्त राष्ट्र चार्टर
आंतर्राष्ट्रीय विधि की दृष्टि से संयुक्त राष्ट्र का चार्टर इस विश्व संगठन का आधारभूत क़ानून है । इस चार्टर के अनुसार इस विश्व संगठन की संरचना, इसके विभिन्न अंगों का गठन और उनके अधिकार तथा कर्तव्य एवं पारस्परिक संबंध निर्दारित होते हं । चार्टर की स्थिति एक बहुराष्रीय संधि की है ।
संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर 26 जून, 1945 को सान फ्रांसिस्को में 50 राज्यों ने हस्ताक्षर किए थे जो संयुक्त राष्ट्र के मूल संस्थापक राज्य कहे जाते हैं । चार्टर में कुल मिलाकर 111 अनुच्छेद हैं, जिन्हें 19 अध्यायों में विभक्त किया गया है ।
unconditional surrender
पूर्ण समर्पण, अशर्त समर्पण
पराजित ह ने पर विजयी राज्य के समक्ष किया गया आत्म - समर्पण जिसके परिणामस्वरूप राज्य पर पूर्ण नियंत्रण और क्षेत्राधिकार विजयी राज्य को प्राप्त हो जाता है और मूल शआसन सत्ता का वैधिक अस्तित्व पूर्णतः समाप्त हो जाता है ।
U.N. Day
संयुक्त राष्ट्र दिवस
यद्यपि संयुक्त राष्ट्र के चार्टर पर 26 जून, 1945 को हस्ताक्षर हो गए थे परंतु 24 अक्तूबर 1945 तक इस चार्टर की संपुष्टि इसके मूल संस्थापक राज्यों द्वारा हुई । अतः यह चार्टर 24 अक्तूबर, 1945 से प्रभावकारी हुआ और इसीलिए यह दिन संयुक्त राष्ट्र दिवस के रूप में मनाया जाता है ।
undeclared war
अघोषित युद्ध
ऐसी स्थिति जिसमें किसी राज्य द्वारा किसी दूसरे राज्य के विरूद्ध सशस्त्र सैनिक कार्यवाही की गई हो परंतु दोनों पक्षों में से कोई भी इसे युद्ध - अवस्था मानने लिए तैयार न हो, यद्यपि संबंधित कार्रवाई वस्तुतः और वैधिक दृष्टि से युद्ध ही हो । उदाहरणार्थ 1937 में जापान द्वारा चीन के विरूद्ध की गई सशस्त्र कार्रवाई ।
unfriendly act
अमैत्रीपूर्ण कार्य
दे. Hostile act.
unfrindly state
अमित्र राज्य
किसी राज्य की दृष्टि में ऐसा विदेशी राज्य जिसका आचरण नीतियाँ अथवा व्यवहार अवैध न होते हे भी उसके हितों के प्रतिकूल हो र इस कारण उसके लिए हानिकारक हो ।