logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Head of chancery
दूतालय प्रमुख, चांसरी प्रमुख दूतावास के कार्यालय का अध्यक्ष या प्रधान।

Head of the government
शासनाध्यक्ष सरकार अथवा शासन का अध्यक्ष या प्रधान जैसे, भारत और ब्रिटेन में प्रधान मंत्री, जरमनी में चान्सलर, स्विट्जरलैंड में संघीय परिषद् का अध्यक्ष। संयुक्त राज्य अमेरिका में राष्ट्रपति शासन और राज्य का ही अध्यक्ष होता है।

Head of the state
राज्याध्यक्ष, राष्ट्राध्यक्ष राज्य का अध्यक्ष अथवा प्रधान जैसे, ब्रिटेन में महारानी, भारत में राष्ट्रपति, आस्ट्रेलिया, और कनाडा में गवर्नर जनरल आदि। यह उल्लेखनीय है कि संयुक्त राज्य अमेरिका में राष्ट्रपति शासनाध्यक्ष और राष्ट्राध्यक्ष दोनों होता है।

Headquarters
मुख्यालय (1) किसी विभाग का वह केंद्रीय कार्यालय जहाँ से अधीनस्थ इकाइयों के लिए नियुक्ति, स्थानांतरण, संभरण तथा सभी महत्वपूर्ण विषयों का निदेशन, नियंत्रण और निरीक्षण किया जाता है। (2) वह मुख्य सैन्य कार्यालय जहाँ से कमांडर कमान का निदेशन, नियंत्रण और प्रशासन करता है।

Heir apparent
युवराज राजतंत्र में वह व्यक्ति जो शासक की मृत्यु के पश्चात् उसका स्पष्ट अथवा निर्विवाद उत्तराधिकारी माना जाता है।

Heir designate
मनोनीत उत्तराधिकारी, नामोद्दिष्ट उत्तराधिकारी किसी पद के लिए नामित या नियुक्त किया गया ऐसा उत्तराधिकारी जिसने पद से संबंधित कार्यभार अभी नहीं संभाला हो।

Hellenism
यूनानवाद 1. यूनानी संस्कृति, राष्ट्रीयता, भाषा, रीति-नीति का पक्षपोषक और प्रतिपादक सिद्धांत। 2. यूनानी राष्ट्रवाद।

Heptarchy
सप्तराज्य 1. ऐसी शासन व्यवस्था जिसमें सर्वोच्च सत्ता सात व्यक्तियों के समूह में निहित हो, जैसे, स्विट्जरलैंड की संघीय परिषद्। 2. सातवीं तथा आठवीं शताब्दी में, इंग्लैंड में सात आंग्ल-सैक्सन राज्यों का राज्यमंडल। यद्यपि इन में से प्रत्येक राज्य का अपना-अपना शासक होता था तथापि सप्त शासकों में से कभी-कभी एक. शासक को अन्य शासकों द्वारा सर्वाधिपति भी मान लिया जाता था।

Herald
अग्रदूत, उद्घोषक प्राचीन काल में, राजा का एक अधिकारी जिसके मुख्य कार्य ये थे :- राजा की घोषणाएँ प्रसारित करना, उसके संदेश अन्य राज्यों या राजाओं तक पहुंचाना, युद्ध के समय राजदूत के रूप में अन्य राजाओं तथा सेनापतियों तक संदेश पहुँचाना, राजकीय समारोहों का प्रबंध करना, कुल चिह्नों के प्रयोग को नियमित करना, पूर्व-वर्तिता संबंधी प्रश्नों का निपटारा करना, कुल चिह्नों के अधिकारी व्यक्तियों के नामों तथा उनकी वंशावलियों की सूचियाँ बनाना, इत्यादि।

Hereditary dominion
वंशागत राज्य, पैतृक राज्य किसी उत्तराधिकारी को अपने पूर्वज से विधिवत् प्राप्त कुलक्रमागत राज्य।


logo