logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of International Law (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

theatre of war
युद्ध क्षेत्र वे समस्त भू, समुद्री तथा आकाशी प्रदेश जो प्रत्यक्ष रूप से युद्ध एवं विभिन्न प्रकार की युद्धात्मक कार्रवाइयों, गतिविधियों, क्रियाकलापों एवं संक्रियाओं में अंतर्गस्त हो जाते हैं ।

theory of contiguity
समीपता सिद्धांत दे. Contiguity theory.

theory of dualism
द्वैधता सिद्धांत दे. Dualistic theory.

theory of positivism
यथार्थवादी सिद्धांत दे. Positivist school.

three mile rule
तीन मील का नियम परंपरा से भूभागीय समुद्र की तट से दूरी तीन समुद्री मील मानी जाती रही है । पंद्रहवीं शताब्दी में अनेक ऐसे दृष्टांत मिलते हैं जिनमें राज्यों ने अपने - अपने समीपस्थ समुद्रों के स्वामित्व का दावा किया जिनके विरोध में ग्रोशस ने मुक्त समुद्र का सिद्धांत प्रतिपादित किया । सन् 1702 में बिंकरशॉक ने ग्रोशस के सिद्धांत को संशोधिक करते हुए यह स्वीकार किया कि तट से जिस सीमा तक समुद्र पर प्रभावकारी आधिपत्य किया जा सके वहाँ तक का समुद्र तटवर्ती राज्य का भूभाग समजा जाना चाहिए । उस समय तोप के गोले की अधिकतम मार तीन मील तक समझी जाती थी । अतः यह नियम प्रतिपादित किया गया कि तटवर्ती राज्य की समुद्रवर्ती सीमा तोप के गोले की मार तक अर्थात् तीन मील तक होनी चाहिए और महासमुद्र के तट से संलग्न तीन मील की दूरी तक के भाग को भूभागीय समुद्र कहा जाना चाहिए । इस प्रकार भूभागीय समुद्र की दूरी निर्धारित करने के लिए तीन मील के नियम का प्रादुर्भाव हुआ । ऐंग्लो - सेक्सन राज्य बराबर इस नियम का पालन करते रहे । परंतु लातीनी - अमेरिकी राज्य इससे संतुष्ट नहीं थे और उनके राष्ट्रीय दावने दो सौ मील के भूभागीय समुद्र के थे । सन् 1930 से बराबर यह प्रयास किया जाता रहा कि भूभागीय समुद्र की दूरी नियमबद्ध कर दी जाए । सन्म 1930 में आयोजित हेग संहिताकरण सम्मेलन में तीन मील के नियम पर राज्य सहमत न हो सके । सन्म 1958 में जेनेवा सम्मेलन में भी भूभागीय समुद्र की दूरी पर कोई समझौता नहीं हो सका । वास्तव में सन् 1958 तक तीन मील के समर्थक केवल ऐंगल् - सेक्सन राज्य ही रह गए थे । अधिकतर साम्यवादी राज्य बारह मील के भूभागीय समुद्र के पक्ष में जबकि लातीनी - अमेरिकी राज्य अपने 200 मील के भूभागीय समुद्र दावे पर अड़े रहे । अंत में तृतीय समुद्र विधि सम्मेलन में इस प्रश्न का समाधान हो पाया । 10 दिसंबर, 1982 को स्वीकृत समुद्र विदि अभिसमय में यह प्रावधान किया गया कि भूभागीय समुद्र तट से 12 मील की दूरी तक का होगा । इस प्रकार तीन मील के नियम का स्थान अब बारह मील के नियम ने ले लिया है ।

Tokyo Convention, 1963
टोकियो अभिसमय, 1963 इसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय आकाश - क्षेत्र में विमानों पर हुए अपराधों के लिए दण्ड की समुचित व्यवस्था करन थातीकि अपराधी क्षेत्राधिकार के अभाव में दंड से न बच सकें । इस हेतु यह व्यवस्था की गई कि :- 1. विमान क पंजीकृत राज्य इन अपराधियों के विरूद्ध कार्रवाई कर सकता है 2. कोई भी हस्ताक्षरकर्ता राज्य जो इनको पकड़ पाए इनके विरूद्ध कार्रवाई कर सकता है अथवा इनका प्रत्यर्पण कर सकता है 3. प्रत्यर्पण के लिए विमान पर हुआ कोई अपराध उसके पंजीकर्ता राज्य के प्रदेश में हुआ माना जाएगा और 4. राष्ट्रीयता अथवा कर्मगत प्रादेशिकता के सिद्धांतों के आधार पर भी इन अपराधियों पर क्षेत्राधिकार का दावा किया जा सकेगा । सीमाशुल्क पुलिस अथवा सैनिक विमान इस अभिसमय की परिधि में नहीं आते । प्रत्येक हस्ताक्षरकर्ता राज्य का कर्तव्य है कि वह विमान और उस पर लदे माल को उसके वैध स्वामी को लौटाने की व्यवस्था करे ।

Tokyo International military Tribunal
टोकियो सैनिक अंतर्राष्ट्रीय न्यायाधिकरण दूसरे महायुद्ध के उपरांत जापानी सैनिक एवं राजनीतिक उच्च पदाधिकारियों को युद्ध अपराधों के लिए दंडित करने के उद्देश्य से मित्र राषअट्रों द्वारा गठित सैनिक न्यायधिकरण जिसने जापानी अधिकारियों को सुदूर पूर्व में किए गए युद्ध - अपराधों शांति विरोधी अपराधों और मानवता विरोधी अपराधों के लिए दंडित किया था । वास्तव में न्यूरेम्बर्ग न्यायिक कार्यवाही और टोकियो की उपर्युक्त न्यायिक कार्यवाही दोनों के आधार और लक्ष्य समान थे और दोनों की समान रूप से आलोचना हुई है । टोकियो न्यायाधिकरण में एक भारतीय न्यायाधीश भी थे जिनका नाम था न्यायामूर्ति राधाविनोद पाल । न्यायामूर्ति राधाविनोद पाल ने बहुमत के निर्णय को अस्वीकार करते हुए अपना विमत विस्तृत रूप से लिपिबद्ध किया जो बाद में एक ग्रंथ के रूप में प्रकाशित हुआ ।

total war
पूर्ण युद्ध, सर्वागीण युद्ध युद्ध की वर्तमानकालीन अवधारणा जिसके अनुसार युद्धकारी राज्यो की न केवल थल, नौ तथा वायु सेनाएँ बल्कि उनकी समग्र जनता भी किसी न किसी रूप में युद्ध की संक्रिया में भागीदार समझी जाती है । पूर्ण युद्ध के अंतर्गत अमुबमों, विषैली गैसों और प्रक्षेपास्त्रों के निस्संकोच प्रयोग से सैनिक - असैनिक लक्षोयं, योधी और अयोधी, तटस्थ और शत्रु के भेद नहीं रह जाते और राज्य के समस्त संसाधन - उत्पादन व्यवस्था, यातायात और संचार साधन, आर्थिक प्रणाली आदि युद्ध के लिए समर्पित हो जाते हैं ।

transfromation theory
रूपांतरण सिद्धांत जब अंतर्राष्ट्रीय संधियों को राज्य की विधायिका क़ानून के रूप में परिवर्तित कर देती हैं तो वे उस राज्य के राष्ट्रीय क़ानून का भाग बन जाती है । इस प्रक्रिया को विशिष्ट अंगीकरण भी कहा जाता है । दे. Specific adoption theory भी ।

transit agreement
पारगमन समझौता किसी देश के भूभाग से किसी राज्य अथवा उसके नागरिकों एवं व्यापारियों को आवागमन का अधिकार देने के उद्देश्य से किया गया पारस्परिक समझौता । इस प्रकार के समझौतों का एक उदाहरण भारत - नेपाल व्यापार एवं पारगमन संधि है । चूँकि नेपाल एक भू - बद्ध राज्य है, अतः उसके व्यापार को समुद्री नौ - परिवहन की सुविधा देने के ले भारत ने इस संधि के अंतर्गत उसे अपने प्रदेश से पारगमन की सुविधा प्रदान की है ।


logo