logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Groupism
दलबंदी, गुटबंदी किसी संस्था, संगठन या दल में कुछ सदस्यों द्वारा स्वार्थवश एक गुट के रूप में संगठित होकर अपने हितार्थ विचार अथवा कार्य करने की प्रवृत्ति।

Guarantee of treaty
संधिगत प्रत्याभूति वह समझौता जिस के द्वारा किसी संधि के सद्भावना पूर्ण निष्पादन के लिए प्रभावशाली राज्य वचनबद्ध होते हैं।

Guerilla ( = guerrilla)
गुरिल्ला, छापामार वह व्यक्ति जो किसी नियमित सेना का सदस्य न होकर नियमित एवं संगठित सशस्त्र गुट का सदस्य होता है और अपने लक्ष्य पर लुक छिपकर वार करता है। ऐसे गुट युद्धकाल में भी सक्रिय रहते हैं और राष्ट्रीय स्वतंत्रता आन्दोलन में या स्थापित सरकार का तख्ता पलटने में भी भाग लेते देखे जा सकते हैं। ये छापामार युद्ध में, शत्रु की सैनिक टुकड़ियों के पृष्ठ भाग में कार्य करते हैं।

Guerilla warfare
छापामार युद्ध, वृक युद्ध सशस्त्र संगठित गुटों द्वारा अनियमित रूप से की जाने वाली सशस्त्र कार्रवाई जो किसी आक्रमणकारी सेना के प्रतिरोध में की जाए अथवा स्थापित सरकार के विरुद्ध हो। बहुधा ये छापामार किसी धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक अथवा राजनीतिक विचारधारा अथवा उद्देश्य से प्रेरित होकर शत्रु पर लुक छिपकर आक्रमण करते हैं और शत्रु की रसद पूर्ति, यातायात तथा संचार साधनों को नष्ट करके शत्रु को निर्बल करते हैं। इनकी शक्ति प्रायः स्थानीय सहायता पर निर्भर करती है।

Guided democracy
निर्देशित लोकतंत्र ऐसा लोकतंत्र जिसमें लोक इच्छा पूर्णतः स्वतंत्र न होकर एक दल, नेता अथवा नेतृमंडल द्वारा निर्देशित व नियंत्रित होती है। उसमें लोकतंत्र का केवल स्वरूप रह जाता है, उसकी आत्मा नहीं।

Habeas corpus
बंदी प्रत्यक्षीकरण न्यायालय द्वारा जारी किया गया वह लिखित आदेश जिसमें बंदी को न्यायाधीश के सम्मुख उपस्थित करने तथा उसे बंदी बनाए जाने के कारण बताने के लिए कहा जाता है, ताकि न्यायालय यह निश्चित कर सके कि अभियोजित व्यक्ति का बंदी बनाया जाना विधिसंगत है अथवा नहीं। यदि व्यक्ति का बंदी बनाया जाना न्यायसंगत नहीं है तो न्यायालय उसे मुक्त करने का आदेश दे सकता है।

Half mast (flag)
अर्धनत (ध्वज), झुका झंडा अतिविशिष्ट व्यक्तियों एवं सर्वोच्च नेताओं के निधन पर राजकीय भवनों पर आधा झुकाया हुआ शोक-सूचक राष्ट्रीय ध्वज।

Hammer and sickle
हँसिया और हथौड़ा 1. मजदूर-कृषक वर्ग की एकता का प्रतीक। 2. साम्यवादी दलों के ध्वज पर अंकित चिहन।

Hare system ( = single transferable vote system)
हेयर पद्धति एकल हस्तांतरणीय मतदान पद्धति इंग्लैंड के राजनीतिक सुधारक टॉमस हेयर द्वारा प्रतिपादित समानुपातिक प्रतिनिधित्व की वह व्यवस्था जिसके अंतर्गत चुनाव में किसी व्यक्ति का अन्य उम्मीदवारों की अपेक्षा अधिकतम मत प्राप्त करना पर्याप्त नहीं है। इस व्यवस्था के अनुसार :- (1) निर्वाचन क्षेत्र बहु-सदस्यीय होना चाहिए ; (2) निर्वाचित होने के लिए एक मत-संख्या निर्धारित कर दी जाती है जिसे `कोटा` कहते हैं। इस मत-संख्या को निर्धारित करने का सूत्र इस प्रकार है :- निर्वाचकों की कुल संख्या + 1 -------------------------------- भरे जाने वाले स्थानों की संख्या (3) निर्वाचकों को वरीयता क्रम का संकेत देते हुए उतने मत देने का अधिकार होता है जितने कि स्थान भरे जाने हैं। (4) किसी एक उम्मीदवार के कोटा से अधिक मत प्राप्त हो जाने पर उसके अतिरिक्त मतों को उन उम्मीदवारों को स्थानांतरित कर दिया जाता है, जिन्हें इन मतदाताओं ने दूसरी वरीयता दी है। इस प्रकार यह क्रम तब तक जारी रहता है जब तक सभी निर्धारित स्थानों की पूर्ति न हो जाए। स्थानांतरण मतदाता द्वारा दिए गए वरीयता क्रमानुसार किया जाता है।

Headman
मुखिया 1. किसी कबीले का अगुआ। 2. किसी गाँव का चौधरी।


logo