प्रादेशिक शरण
जब कोई राज्य किसी व्यक्ति को अपने प्रदेश में शरण देता है तो वह प्रादेशिक शरण कहलाती है । प्रदेश पर पूर्ण प्रभुसत्ता होने के कारण राज्य को यह अधिकार है कि वह किसी भी व्यक्ति को चाहे वह किसी प्रकार का अपराधी भी क्यों न हो अपने यहाँ प्रवेश करने ठहरने की अनुमति प्रदान कर शरण दे सकता है बशर्ते किसी संधि द्वारा उसने ऐसा करने पर कोई प्रतिबंध लगाना स्वीकार न कर लिया हो ।
territorial controversies
भूभागीय विवाद
राज्यों के भूभाग संबंधी पारस्परिक मतभेद अथवा विवादि जिनेहें वे अंतर्राष्ट्रीय विधि के विभिन्न नियमों के अंतर्गत पारस्परिक वार्ताओं द्वारा सुलझाने का प्रयत्न करते हैं । प्रायः राज्यों के पारस्परिक दावे ऐतिहासिक तथ्यों, खोज,. आधिपत्य आदि पर आधारित होते हैं ।
territoriality principle
प्रादेशीयता सिद्धांत
वह सिद्धांत जिसके अनुसार किसी राज्य द्वारा क्षेत्राधिकार का दावा इस आधार पर किया जाता है कि संबंधित व्यक्ति अथवा वस्तु उसकी प्रादेशिक सीमाओं में है अथवा संबंधित घटना उसकी प्रादेशिक सीमा में घटित हुई है ।
territorial jurisdiction
भूभागीय अधिकार - क्षेत्र
प्रादेशिक सीमा से निर्धारित अधिकार - क्षेत्र जिसमें व्यापक रूप से (1) भीतरी भूभाग (2) अंतर्देशीय जल - क्षेत्र (3) भूभागीयसमुद्र, और (4) एक निश्चित सीमा तक आकाशीय भाग एवं इन विभिन्न क्षेत्रों में निवास करने वाले निवासी तथा वस्तुएँ सम्मिलित होती है । उनमें स्थित प्रत्येक वस्तु, रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति और घटने वाली प्रत्येक घटना पर उस राज्य के कानून लागू होते हैं ।
territorial sea
प्रादेशिक समुद्र
समुद्रतटीय देश के समुद्र तट से संलग्न समुद्र जिस पर तटवर्ती राज्य की संप्रभुता मानी जाती है । किंतु इसका विस्तार क्या हो और उसे निश्चित करने के लिए कहां से उसे नापा जाए, इसके बारे में विभिन्न राज्यों के बीच परस्पर - विरोधी विचार हैं । समुद्रतट के किस हिस्से से प्रादेशिक समुद्र की नाप शुरू की जाए इसके बारे में सामान्य सिद्धांत यह है कि इस नाप की आधार रेखा निम्न जलचिन्ह अर्थात् भाटे में समुद्र के पानी हटन की सबसे पिछली रेका को माना जाए । किंतु इस रेखा से प्रारंभ करके प्रादेशिक समुद्र की चौड़ाई कितने मील मानी जाए इसके बारे में काफी मतभेद हैं । शुरू में बिंरशॉक ने कहा था कि तोप के गोले की मार तक का समुद्री क्षेत्र प्रादेशिक समुद्र होना चाहिए । किंतु बाद मे सन् 1958 में जेनेवा में समुद्री क़ानून सम्मेलन बुलाया गया । प्रादेशिक समुद्र की सीमा क्या हो, इस विषय पर विभिन्न देशों में गंभीर मतभेद थे, इसलिए कोई एकमत निर्णय नहीं लिया गाय और विभिन्न देशों ने तीन मील से लेकर बारह मील तक की दूरी होने का समर्थन किया । अंततः सन्म 1982 में स्वीकृत समुद्र विधि अभिसमय में भूभागीय या प्रादेशिक समुद्र (जिसे भू - भागीय जल क्षेत्र अथवा समुद्री मेखला कहते हैं ) की दूरी बारह मील निश्चित कर दी गई ।
territorial sovereigaty
प्रादेशिक प्रभुसत्ता
राज्य के विशिष्ट तत्वों में निश्चित भूप्रदेश और उस पर पूर्ण तथा अनन्य सर्वोच्च सत्ता का होना अनिवार्य तत्व है । इस प्रभुसत्ता का अर्थ यह है कि राज्य के प्रदेश में विद्यमान व्यक्तियों, संपत्ति, प्रकृतिक संपदा पर राज्य का पूर्ण, अनन्य और स्वतंत्र अधिकार है , अन्य राज्य किसी भी परिस्थति में उस अधिकार को सीमित अथवा मर्यादित नहीं कर सकता । राज्यों के संबंद में प्रभुसत्ता का अर्थ स्वतंत्रता है और इसलिए यह अपेक्षा की जाती है कि विश्व के विभिन्न राज्य एक दूसेर की प्रादेशिक प्रभुस्त्ता का सम्मान करेंगे ।
आतंकवादी
राजनीतिक और सामाजिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए व्यक्तियों अथवा व्यक्ति समूहों द्वारा अवैध हिंसात्मक और ध्वंसात्मक उपायों का सहारा लेना जिसका लक्ष्य प्रायः निर्दोष व्यक्ति अथवा व्यक्ति - समूह होते हैं और जिसमें अनेकि प्रकार के तरीके अपनाए जाते हैं जैसे हत्याएँ, विमान - अपहरण भयादोहन (blackmail) आदि ।
वर्तमान समय में आतंकवादी गतिविधियों ने अंतर्राष्ट्रीय विधिशास्त्रियों का ध्यान आकर्षित किया है और इस अंतर्राष्ट्रीय समस्या को नियंत्रित करन में अंतर्राष्ट्रीय विधि शात्रियों ने भी योगदान दिया है । उन्होंने इस बात पर ध्यान केंद्रित किया है कि आतंकवाद निर्दोष व्यक्तियों और निकायों के विरूद्ध किया गया अपराध मात्र है जिसको निर्धारित और दंडित करने के लिए राजनीतिक तर्क को प्रश्रय नहीं दिया जाना चाहिए । अनेक प्रत्यर्पण संधियों में यह स्पष्ट कर दिया गया है कि आतंकवादियों को राजनीतिक अपराधियों की श्रेणी मे नहीं रखा जाएगा । कनाडा और ब्रिटेन के साथ हुई भारत की प्रत्यर्पण संधियों में आतंकवादियों को दंड देने और उनके प्रत्यर्पण स्पष्ट व्यवस्था की गई है ।
आतंकवाद का एक क्षेत्र वायु उड़ान है । इन क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधोयं को रोकने के हेतु मांट्रियल अभिसमय और टोकियो अभइसमय में व्यवस्थाएँ की गई हैं ।
thalweg
थाल्वेग सिद्धांत
नौगम्य नदियों में सबसे गहरी जलधारा जिसे जर्मन भाषा में थाल्वेग कहते हैं । ऐसी नदियों में विभाजन इसी धारा के बीच से किया जाता है । ओपेनहायम ने इसे नदी की मध्यधारा कहा है ।
दे. Medium filma aquaeभी ।