अंतर्राष्ट्रीय विधि के विषय
अंतर्राष्ट्रीय विधि के विषय से तात्पर्य है वे निकाय अथवा इकाइयाँ जिन पर अंतर्राष्ट्रीय विधि लागू होती है । किसी भी विधि के विषय वे व्यक्ति अथवा निकाय होते हैं जिन्हें उस विधि - व्यवस्था से अधिकार और कर्तव्य प्राप्त होते है और जो अपने अधिकारों के हनन होने पर न्यायिक कार्रवाई कर सकते हैं । अंतर्राष्ट्रीय विधि के विषय भी वे व्यक्ति निकाय अथवा संगठन हैं, जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय विधि से अधिकार और कर्तव्य प्राप्त होते है और जो अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में अपने अधिकारों के हनन ह ने पर आवश्यक कार्रवाई कर सकते हैं । इनके अतिरिक्त अंतर्राष्ट्रीय विधि के विषय होने के लिए दो अन्य अर्हताएँ हैं । एक जो अन्य विषयों से सांविधिक अथवा राजनयिक संबंध स्थापित करने की क्षमता रखते हैं और दूसरे, जो विधि के निर्माण में भाग लेने की क्षमता रखते हैं । परंपरागत अंतर्राष्ट्रीय विधि के अनुसार केवल राज्य ही अंतर्राष्ट्रीय विधि के विषय माने जाते रहे हैं । परुतु वर्तमान काल मे राज्यों के अतिरिक्त अंतर्राष्ट्रीय संगठनों, कुछ विशिष्ट गैर - राज्य इकाइयों और कुछ सीमा तक व्यक्तियों को भी अंतर्राष्ट्रीय विधि का विषय माना जाता है ।
substantive copy
मूल प्रतिलेख
दे. Action copy.
summit diplomacy
शिखर राजनय
राजनय का वह स्वरूप जिसमें पारस्परिक विवादों अथवा समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित राज्यों के राज्याध्यक्षों अथवा शआसनाध्यक्षों के सम्मेलन आयोजित किए जाते हैं । यह स्वाभाविक ही है कि निचले स्तर या स्तरों पर गहन तैयारी के बार ही इस प्रकार के सम्मेलनों की उपयोगिता हो सकत है । स.रा. अमेरिका के राष्ट्रपति और भूतपूर्ण सोवियत संघ के प्रधानमंत्री के बीच अनेक शिखर सम्मेलन हुए हैं । गुट निरपेक्ष आंदोलन के शासनाध्यक्षों के नियमित रूप से शिकर सम्मेलन होते रहे हैं और इसी प्रकार दक्षेस (सार्क) के कार्य संचालन में इसके शासनाध्यक्षों के शिखर सम्मेलन भी सर्वाधिक महत्वपूर्ण हैं ।
suspension of hostilities
युद्धविराम
दे. Ceasefire.
suzerinty
अधिराज्यत्व
किसी राज्य द्वारा किसी संधि या समझौते के अंतर्गत किसी दूसरे राज्य के वैदेशिक संबंधों के संचालन पर पूर्ण नियंत्रण अथा धिसत्ता प्राप्त कर लेना । इस दूसरे राज्य के संदर्भ में अधिसत्ता प्राप्त करने वाले राज्य को अधिराज्य कहा जाता है । वर्तमान काल मे इस प्रकार के उदाहरण नगण्य हैं ।
Taiwan
ताइवान
चीन का एक भाग ताइवान और कुछ अन्य टापू, जिन्हें पहले फारमोसा कहा जाता था । 1949 में चीनी भू - भाग पर माओ-त्स-तुंग के नेतृत्व में साम्यवादी दल का आधिपत्य हो जाने के उपरांत चांगकाई शेक की राष्ट्रवादी सरकार ताइवैन में शरण ल ने के लिए विवश हुई और वहीं से पूरे चीन का शासक होने के दावा करने लगी, यहाँ तक कि सुरक्षा परिषद् के स्थायी स्थान पर भी उसी का प्रतिनिधि आसीन रहा । तब से 1971 तक बराबर यह प्रयास होता रह कि राष्ट्रवादी चीन का स्थान साम्यवादी चीन को दे दिया जाए । 1971 में यह प्रयास सफल हुआ परंतु ताइवान पर राष्ट्रवादीयों का आधिपत्य बना रहा । वस्तुतः ताइवान अब एक स्वतंत्र इकाई हो गाय है यद्यपि चीन का उस पर दावा बराबर बना हुआ है ।
termination of diplomatic mission
राजनयिक मिशन की स्माप्ति
राजनयिक मिशन की समाप्ति अनेक प्रकार से हो सकती है । इनमें निम्न लिखित विधियाँ प्रमुख हैं :-
1. प्रत्यायित राज्य द्वारा अपने राजदूत को वापस बुला लाय जाना ;
2. प्रत्यायित राज्य द्वारा इस बात की अधिसूचना देने पर कि राजदूत का कार्य समाप्त हो गाय है ;
3. जहां राजदूत प्रत्यायित है, उस देश द्वारा उसे वापस बुलाए जाने की मां किए जाने पर ;
4. जहाँ राजदूत प्रत्यायितहै, उस राज्य द्वारा किसी राजदूत को अवाँछित व्यक्तिघोषित कर दिए जाने पर ; और
5. विशेष मिशनों का समापन उनके उद्देश्य की पूर्ति के साथ हो जाता है ।
termination of occupation
आधिपत्य की समाप्ति
आधिपत्य के अंत का अर्थ यह है कि वैध संप्रभु द्वारा पुनः सत्ता प राप्त कर लेना अथवा संबंधित प्रदेश का अंतिम रूप से निपटारा कर दिया जाना । अधिपत्य की समाप्ति के निम्नलिखित उपाय हैं :-
1. प्रदेश को वैध संप्रभु द्वारा शत्रु आधिपत्य से मुक्त करा लिया जाए ;
2. स्थानीय जनता के सफल विद्रोह से विदेशी आधिपत्य समाप्त हो जाए ;
3. शआंति - संधि के अंतर्गत प्रदेश को मूल संप्रभु को लौटा दिया जाए या वह शत्रु - राज्य में मिला लिया जाए और
4. प्रदेश को एकपक्षीय घोषणा द्वारा विजेता राज्य अपने प्रदेश का भाग बना ले ।
termination of treaty
संधि की समाप्ति
प्रायः संधियाँ एक निश्चित अवधि के लिए की जाती हैं । अवधि समाप्त हो जाने पर संधि स्वतः समाप्त समझी जाती है जब तक कि संबंधित पक्षकारों की पारस्परिक सहमति से निर्धारित प्रक्रिया द्वारा उसका नवीकरण न कर दिया जाए ।
अंतर्राष्ट्रीय विधि अवधि पूर्ण होने से पूर्व भी संधि की समाप्ति के नियम निर्धारित करती है, जो इस प्रकार है :-
1. संबंधित पक्षकारों की पारस्परिक सहमति से ;
2. संबंधित राज्यों में युद्ध छिड़ जाने से भी कुछ संधियाँ विशेषकर द्विपक्षीय संधियाँ समाप्त हो जाती है ;
3. यदि एक पक्ष द्विपक्षीय या बहुपक्षीय संधि का पालन न करे तो दूसरा पक्ष या अन्य पक्ष उस संधि के पालन न करने का दावा कर सकते हैं ;
4. यदि उन परिस्थितियों मे आमूल - चूल परिवर्तन आ जाए जो संधि - संपादन की आवश्यक दशाएँ थी ; और
5. यदि एक पक्षकार का अस्तित्व ही समाप्त हो जाए तो द्विपक्षीय संधियाँ समाप्त मानी जाती हैं ।
termination of war
युद्ध की समाप्ति
युद्ध की समाप्ति निम्न तरीकों से हो सकती है :-
1. सशस्त्र कार्रवाई रोक दिए जाने से ;
2. शत्रु - प्रदेश पर विजय प्राप्ति के उपरांत युद्धकारी द्वारा एकपक्षीय घोषणा करके शत्रु - प्रदेश को अपने राज्य में मिला लिए जाने से ;
3. शांति - संधि के द्वारा और
4. संबंधित युद्धकारियों के द्वारा स्वीकृत किसी भी अन्य उपाय द्वारा ।