भूमंडलीय प्राधान्य, विश्वव्यापी प्राधान्य विश्वव्यापी प्रभुत्व या प्रधानता। विश्व के अधिकांश क्षेत्रों या प्रदेशों में किसी राज्य के सैनिक, राजनीतिक एवं आर्थिक वर्चस्व से उत्पन्न प्रभुत्व। यह स्थिति इस समय संयुक्त राज्य अमेरिका की है। 1989 से पहले पूरा संसार दो महाशक्तियों-अमेरिका और सोवियत संघ के प्रभाव क्षेत्र में बंटा हुआ था।
Global policy
सार्वभौम नीति सम्पूर्ण विश्व के परिप्रेक्ष्य में निर्मित किसी देश की राष्ट्रीय या विदेश नीति।
Global politics
सार्वभौम राजनीति, विश्वव्यापी राजनीति राष्ट्रों की विदेश नीतियों की पारस्परिक अंतःक्रिया से उत्पन्न स्थिति जो इन नीतियों के निर्माण में पुनर्भरण अथवा प्रतिपुष्टि का भी कार्य करती है।
Gold reserve
स्वर्ण रिज़र्व, स्वर्ण भंडारण किसी राज्य के केन्द्रीय बैंक में रखा गया स्वर्ण। प्रारंभ में, कागज़ी मुद्रा इस स्वर्ण भंडार के अनुपात में ही जारी की जा सकती थी किन्तु अब एक न्यूनतम निर्धारित स्वर्ण राशि रखना ही पर्याप्त है।
Good faith
सद्भाव इसका शाब्दिक अर्थ है सत्यनिष्ठा, ईमानदारी अथवा सदाशय। एक प्रकार से समस्त अंतर्राष्ट्रीय विधिक वय्वस्था इसी पर आधारित है। विशेषकर इसका प्रयोग संधियों के क़ानून में किया जाता है और इसे राज्यों द्वारा संधिपालन का आधार माना जाता है।
Good nieghbour policy
अच्छे पड़ौसी की नीति, सत्य प्रतिवेशी नीति संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा लातीनी अमेरिकी राज्यों के प्रति अपनाई गई मित्रता व समानता की नीति जिसका उद्देश्य गोलार्धीय राजनयिक एकता व सुरक्षा की सामान्य व्यवस्था की स्थापना करना था। इस नीति के अंतर्गत अमेरिका, महाद्वीपीय मामलों में किसी प्रकार के बाहरी हस्तक्षेप का विरोध करता था तथा इसमें भागीदारी, मैत्रीपूर्ण सहयोग तथा पारस्परिक सहायता के तीन सिद्धांतों पर बल दिया गया था।
Good offices
सत्प्रयास युद्धकारी या परस्पर विवादी राज्यों के बीच मतभेद का समाधान करने के प्रयोजन से किसी तीसरे राज्य द्वारा किया गया प्रयत्न जो इन युद्धरत अथवा विवादग्रस्त राज्यों को वार्तालाप करने के लिए सहमत करने तक सीमित हो। यह तीसरा राज्य स्वयं वार्ता में प्रत्यक्ष भाग नहीं लेता।
Go-slow
`धीरे काम` करो, कार्यमंदन श्रमिकों द्वारा अपनाई गई मंद गति से कार्य करने की नीति। औपचारिक हड़ताल पर जाए बिना श्रमिकों द्वारा प्रबंधकों से अपनी माँगें मनवाने के लिए दबाव डालने का एक तरीका।
Governance
शासन, अभिशासन किसी शासन, संस्था अथवा संगठन के संचालन के लिए आंतरिक नियंत्रण व अनुशासन की व्यवस्था।
Government
सरकार, शासन राज्य का वह तत्व जिसके द्वारा राज्य के अथवा उसकी विभिन्न इकाइयों के उद्देश्यों का पालन कराया जाता है। इन उद्देश्यों की अभिव्यक्ति शासन द्वारा अपनाई गई नीतियों और राज्य के क़ानूनों द्वारा होती है और इनका कार्यान्वयन कार्यपालिका द्वारा किया जाता है। शासन के तीन अंग होते हैं : व्यवस्थापिका, कार्यपालिका तथा न्यायपालिका।