logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Gentile
गैर-यहूदी (1) गैर-यहूदी जाति का व्यक्ति या गैर-यहूदी धर्मानुयायी। यहूदी धर्मानुयायियों के मतानुसार यहूदी धर्म में आस्था न रखकर ईसाई धर्म में आस्था रखने वाला। (2) वह व्यक्ति जो ईसाई धर्म में विश्वास न रखकर नास्तिक हो और प्रकृति को ईश्वर मानता हो।

Gentlemen's agreement
सौजन्य-सहमति मौखिक आश्वासनों पर आधारित अनौपचारिक समझौता।

Geopolitics
भू-राजनीति 1. किसी देश की राजनीति, राष्ट्रीय शक्ति तथा विदेश नीति पर वहाँ के भौगोलिक कारकों के प्रभाव का अध्ययन। 2. राजनीति एवं भूगोल की पारस्परिक अन्तःक्रिया पर आधारित राष्ट्रीय नीति। नाजियों का विस्तारवादी सिद्धांत इसी पर आधारित था।

Gerontocracy
वयोवृद्धतन्त्र ऐसा शासन निकाय जिस के सदस्य वयोवृद्ध हों ; वयोवृद्ध व्यक्तियों का शासन।

Gerrymandering
जेरीमैंडरिंग चुनाव में सत्ताधारी दल द्वारा दलीय हित में चुनाव क्षेत्र के सीमा-निर्धारण में फेरबदल करना। जेरी मैंडर संयुक्त राज्य अमेरिका में मैसाच्यूसैट्स राज्य के गवर्नर थे जिन्होंने सर्वप्रथम 1812 में इस युक्ति का प्रयोग किया था। अतः यह युक्ति `जेरीमैंडरिंग` कहलाती है।

Gesinnung (= political consciousness)
राजनीतिक चेतना, राजनीतिक जागरण शासन के क्रियाकलापों और राजनीतिक गतिविधियों से संबंधित सामान्य नागरिकों का ज्ञान, अभिरुचि और उनकी प्रतिक्रिया।

Gestapo (= Geheine staatspolizei)
गेस्टापो नास्ती जर्मनी में देशद्रोह या षड्यंत्र आदि करने वाले व्यक्तियों का पता लगाने और उनके विरुद्ध कार्यवाही करने वाला गुप्तचर पुलिस विभाग जिसकी स्थापना 26 अप्रैल, 1933 को बर्लिन में दो कार्यकारी अध्यक्षों हर्मनगूरिंग और रूडोल्फ डील्स द्वारा की गई थी।

Ghetto
घेटो, यहूदी बस्ती 1. यहूदियों का टोला या मोहल्ला। 2. पृथक्कृत बस्ती या समूह।

Ginger group
जिंजरग्रुप, उत्तेजक वृंद किसी राजनीतिक दल के भीतर ऐसा समूह जो अधिक उत्तेजक, क्रियाशील अथवा विशेष रूप से उत्साही हो और जो दल की नीतियों तथा कार्यक्रमों को अधिक गति देने के लिए प्रयत्नशील हो।

Glasnost
खुलापन, ग्लासनोस्त (रूसी भाषा का शब्द) सोवियत संघ में साम्यवादी दल के महासचिव राष्ट्रपति गोर्बाचोव द्वारा चलाया गया अभियान जिसका लक्ष्य है राज्य के शासन, राजनीति और समाज में निर्णय-निर्माण की प्रक्रिया में गोपनीयता तथा स्वेच्छाचारिता को समाप्त करके जनता की सह-भागीदारी बढ़ाना जिससे लोकतंत्र साकार हो सके।


logo