आम चुनाव संसद अथवा विधान सभाओं के लिए विधि अथवा रीति के अनुसार नियमित अवधि पर आयोजित चुनाव। भारत में ये चुनाव हर पाँचवें वर्ष होते हैं।
General good (= common good)
सार्वजनिक हित, सामान्य हित वह लाभ या सुविधा जो किसी व्यक्ति या वर्ग विशेष के लिए न हो अपितु पूरे जनसमुदाय के लिए हो।
General international organisation
सामान्य अंतर्राष्ट्रीय संगठन सामान्य उद्देश्यों की पूर्ति के लिए राज्यों का विश्वव्यापी संगठन जिसकी सदस्यता सभी राज्यों के लिए समान रूप से खुली हो। उदाहरणार्थ, संयुक्त राष्ट्र।
Generalist
सामान्यज्ञ लोक प्रशासन में वे उच्चाधिकारी जो अपने सामान्य ज्ञान के आधार पर नियुक्त होते हैं और जिनका स्थानांतरण एक प्रशासकीय विभाग से दूसरे विभाग में किया जा सकता है। विशेषज्ञों के विपरीत इनका कार्य क्षेत्र सामान्य प्रशासन होता है।
General law
सामान्य विधि, आम क़ानून स्थानीय या विशिष्ट नियमों, विनियमों और विधियों से भिन्न वे सामान्य क़ानून जो किसी देश के सभी भागों, व्यक्तियों आदि पर समान रूप से लागू हों।
General mobilization
आम लामबंदी, सामान्य सैन्यीकरण आक्रमण की आशंका होने पर राज्याधिकारियों द्वारा सेना के तीनों अंगों, स्थलसेना, वायुसेना और नौसेना के आरक्षित एवं सेवारत सैनिकों का जुटाव तथा असैनिक पुरुषों को भी सैनिक सेवा के लिए भर्ती होने का आहवान।
General protocol
1. सामान्य नयाचार 2. सामान्य पूर्वसंधि 1. राजनयिक प्रतिनिधियों के साथ किए जाने वाले औपचारिक व्यवहार के तौर-तरीके, रीति-रिवाज़, आदि। 2. किसी सार्वजनिक अंतर्राष्ट्रीय संधि का वह हस्ताक्षरित लेखपत्र जिस पर संबद्ध पक्ष सहमत हों। यह संधि का पूर्ववृत्त माना जाता है।
General will
सामान्य इच्छा प्रसिद्ध फ्रांसीसी दार्शनिक रूसो के मतानुसार `इच्छा` समाज के सदस्यों की विवेकपूर्ण इच्छाओं का (जिन्हें रूसो `वास्तविक इच्छा` कहता है) समन्वय या समुच्चय है। यह आवश्यक नहीं कि `सामान्य इच्छा` जनता के बहुसंख्यक भाग अथवा समग्र जनता की इच्छा हो। रूसो तो यहाँ तक कहता है कि `सामाय इच्छा` की अभिव्यक्ति एक व्यक्ति के द्वारा भी हो सकती है। आवश्यकता इस बात की है कि `सामान्य इच्छा` निःस्वार्थपूर्ण, विवेकसम्मत और सद्गुणों पर आधारित हो।
Genocide
जाति-संहार, जनसंहार किसी राज्य में किसी वर्ग विशेष या जाति को समूल नष्ट करने के उद्देश्य से उसका व्यवस्थित ढंग से अंत करने की नीति अथवा कार्यक्रम। नाजी जर्मनी में यहूदियों का संहार इस नीति अथवा कार्यक्रम का एक उदाहरण है। युद्धोपरांत संयुक्त राष्ट्र ने 1948 में एक संविदा के अंतर्गत जनसंहार के अपराध की रोकथाम और उसके लिए दंड की व्यवस्था की है।
Genro (= elder statesmen)
वरिष्ठ राजनीतिज्ञ, जेनरो जापान में वरिष्ठ राजनीतिज्ञों के लिए इस शब्द का प्रयोग होता था। ये राजनीतिज्ञ विशेष रूप से शासन मर्मज्ञ या राजमर्मज्ञ होते थे। सन् 1868 से 1911 के बीच इटो, यामागाटा, इनूये, ओयामा, माटसूकाटा जैसे रानीतिज्ञ `जेनरो` कहलाते थे। अपने ज्ञान और स्थिति के कारण वास्तविक राजसत्ता इनमें केन्द्रित होती देखी गई।