logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Environmental Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Wild life rehabilitation
वन्य जीव पुनर्वास घायल अथवा लावारिस वन्य जीवों की देखभाल और उनका उपचार।

Wilding
वन्यत ऐसा नवोद्‍भिद् जो प्राकृतिक रूप में उगता है अर्थात् उसे कृषित नहीं किया जाता। इसे वहां से खोद कर निकाला जाता है और इसका उपयोग इससे नए पौधे प्राप्‍त करने के लिए किया जाता है।

Williwaw
प्रचंड शीतल पवन पर्वतों से समुद्र की ओर अचानक आया पछुआ हवा का तेज झोंक।

Wilt
म्लानि, कुम्हलाना अपर्याप्‍त जल - पूर्ति या अत्यधिक वाष्पोत्सर्जन के कारण हुई जल की कमी से पत्‍तियों का मुरझा कर लटक जाना या ताजा न रह पाना।

Wilting coefficient
म्लानि गुणांक किसी सामान्य मानक पादप के पूरी तरह कुम्हला जाने के समय मृदा में विद्‍यमान जल की मात्रा।

Wilting point
म्लानि बिंदु मृदा की आर्द्र अवस्था जिसमें पादपों की जड़ों में इतनी कम मात्रा में जल पहुंचता है कि उससे वाष्पोत्सर्जन से होने वाली आर्द्र क्षति की पूर्ति नहीं की जा सकती। मृदा की वह नमी जिसमें पादप म्लान पड़ जाते हैं और पुन : स्फीति नहीं हो सकती। इसे म्लानि गुणांक या स्थायी म्लानि बिंदु भी कहा जाता है।

Wind break
पवन रोध वृक्षों या झाड़ियों या किसी अन्य सामग्री की बाड़ के द्‍वारा ऐसा अवरोध खड़ा करना जो भूमि पर वायु की गति को कम करके मृदा - क्षरण को रोक दे।

Wind energy
पवन ऊर्जा पवन द्वारा किसी मशीन अथवा टरबाइन को चलाकर विद्‍युत का उत्पादन करना।

Wind erosion
वातीय अपरदन वनस्पति रहित शुष्क क्षेत्र में वायु की तीव्र गति के कारण मृदा - का क्षरण होना।

Wind fall
पवन पात 1. फसल पकने से पहले हवा के कारण पेड़ से फल का गिर जाना। 2. हवा की तीव्र गति के कारण जड़ से उखड़ा वृक्ष 3. ऐसा क्षेत्र जहां वृक्ष हवा के कारण गिर गए हों।


logo