जनन पुंज में नवें खंड या अन्य खंडों के परिधीय जनन प्रवर्ध जिसमें चल आलिंगक या हार्पेगोन्स भी शामिल हैं |
Peripheral nervous system
परिधीय तंत्रिका तंत्र
तंत्रिका तंत्र के वे बहिर्वर्ती भाग जो केंद्रीय गुच्छिका, संयोजियों (connectives), संवेदी तंत्रिकाणु (न्यूरोसाइटस) और उनके तंत्रिकाक्षों (axon) तथा प्रेरक तंत्रिकोशिकाओं (neuron)के तंत्रिकाक्षों से भिन्न होते हैं |
Periproct
परिगुदक
शरीर का अंतस्थ भाग जिसमें गुदा रहती है और जिसके आगे के हिस्से से खंडीभवन होता है |
Perissodactyla
पैरिसोडैक्टाइला
अपरा स्तनियों का एक गण जिसमें घोड़े, गैंडे आदि ऐसे खुरीय प्राणी आते हैं जिनमें पैर की अंगुलियों की संख्या विषम (सामान्यत: एक या तीन) होती है ओर सममिति बनाने वाली रेखा केंद्रीय अंगुली से होकर गुजरती है |
Peristalsis
क्रमाकुंचन
पेशियों के लयबद्ध संकुचन से उत्पन्न गति द्वारा किसी नली में पदार्थें का आगे की ओर बढ़ना;
जैसे आहार-नाल में भोजन का आगे बढ़ना|
Peristaltic contractions
क्रमाकुंची संकुचन
नलिकाकार अंग जैसे कि आहार-नाल को घेरा में रखने वाली अनुदैर्घ्य (longitudinal) और वर्तुल (circular) पेशियों का अनैच्छिक आवर्ती संकुचन |
Peritoneum
परिउदर्या, पेरिटोनियम
कशेरुकियों में उदर-गुहा का आस्तर बनाने वाली उपकला (एपिथीलियमी) झिल्ली |
Peritrophic membrane
परिपोषी झिल्ली
कीटों आदि में पश्च-जठर में भोजन को घेरे हुए एक बेलनाकार कलामय आवरण जो कभी-कभी अग्र जठर तक बढ़ा हो सकता है | यह पश्च जठरीय उपकला की पूर्ण लंबाई अथवा उसके कुछ भाग से बनता है और अग्र सिरे पर विशिष्ट कोशिकाओं का वलय बनाता है |
Perlaria
पर्लेरिया
दे. प्लेकॉप्टेरा |
Permeability
पारगम्यता
कोशिका कला से होकर विभिन्न प्रकार के अणुओं की आर पार जा सकने की क्षमता |