logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Petroleum Technology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Motor octane number
मोटर ऑक्टेन संख्या: देखिए-octane number के अंतर्गत

Motor oil
मोटर तेल: आंतरिक दहन इंजनों में स्नेहक के रूप में प्रयुक्त एक परिष्कृत तेल। यह आसुत तेल अथवा आसुत तेल और कई प्रभाजो का मिश्रण होता है।

Motor spirit
मोटर स्पिरिट: देखिए-gasoline

Moving-bed catalytic cracking
गतिमान संस्तर उत्प्रेरकी भंजन: एक भंजन प्रक्रम जिसमें प्रायः 4-12 “मेश” के दानेदार उत्प्रेरक, रिऐक्टर और पुनर्योजी के मध्य लगातार प्रवाहित होता रहता है।

Mud
पंक: सामान्यतः यह जल तथा विशेष मृत्तिका-शैल और बेराइटीज आदि का सूक्ष्म चूर्णित मिश्रण होता है। घूर्णी प्रवेधन में कूप में इसे परिसंचारित कर कटान आदि को बाहर निकाला जाता है।

Mud analysis
पंक विश्लेषण: प्रवेधन पंक के भौतिक और रासायनिक गुणों का परीक्षण।

Mud analysis logging
आपंक विश्लेषण संलेखन: कूप छिद्र में परिसंचारण कर प्रवेधन-तरल का लगातार परीक्षण। इससे तेल या गैस की उपस्थिति और मात्रा ज्ञात की जाती है।

Mud off
पंक रोधन: कूप से जल या तेल के अवांछित प्रवाह को रोकने के लिए पंक से छिद्र को भरना।: देखिए-watering off

Mud ring
पंक वलय: घूर्णी प्रवेधन में जब कोई सरंध्र शैल-समूह सामने आ जाता है तो प्रवेधन पंक का जल, छन कर शैल में चला जाता है और ठोस बचा पदार्थ वलय के रूप में कुंए की दीवाल पर लगा रह जाता है।

Multi-purpose type gear lubricant
बहुउद्देश्यी गियर स्नेहक: स्नेहक जो ‘हाइपायड’ गियर के लिए तथा ‘स्पर’ और ‘बेबेल’ गियर के लिए प्रचालन की अत्यंत कठोर दशाओं में प्रयुक्त होता है अर्थात अत्यंत उग्र अवस्था में प्रचालन के लिए विशेष प्रकार के गियरों में प्रसुक्त स्नेहक।


logo