logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Inoculative release
निवेशी मोचन
अल्पकालीन अवधि में कम संख्या में परजीवियों का मोचन, जो बाद में प्रभावी स्तर तक पहुंच जाता है।

Inoculum level
संरोप स्तर
संरोपण में प्रयुक्त व्यष्टियों की संख्या।

Inoculum
संरोप
संक्रामित करने के लिए प्रयुक्त कोई जीवांश।

Insect control
कीट नियंत्रण
हानिकारक कीट समष्टि की रोकथाम।

Insect growth regulators (IGR)
कीट वृद्धि नियामक (आई.जी.आर)
कीटों में वृद्धि और कायांतरण के नियंत्रण से संबद्ध प्राकृतिक और कृत्रिम रासायनिक यौगिक की ऐसी सामान्य श्रेणी, जो किशोर हार्मोनों अथवा अन्य शरीर-क्रियात्मक क्रियाओं का संदमन करती है जिससे कीट अपना सामान्य परिवर्धन चक्र पूरा नहीं कर पाता।

Insect pest spectrum
कीट पीड़क परास-क्रम
किसी विशेष फसल पर आक्रमण करने वाले नाशक कीटों का संपूर्ण परास। इसके अंतर्गत मुख्य और गौण कीट आते हैं।

Insect rearing management
कीटपालन प्रबंधन
अनुसंधान आवश्यकताओं की पूर्ति मानक गुणता वाले कीटों के उत्पादन के लिए संसाधनों का कुशल उपयोग।

Insect
कीट
षट्पाद; ये कीट इनसेक्टा वर्ग और आर्थ्रापोडा संघ (phylum) के अंतर्गत आते हैं। शरीर खंडीकृत होकर तीन भागों-सिर, वक्ष और उदर में बंटा होता है। शरीर क्यूटिकल से ढका होता है। सिर पर एक जोड़ी श्रृंगिका और मुखांग होते हैं जो एक जोड़ी जंभिका (कभी-कभी रुपांतरित) से बने हैं। वयस्कों में वक्षीय प्रदेश में तीन जोड़ी संधित पाद, दो जोड़ी पंख (कभी-कभी एक जोड़ी अथवा अनुपस्थित) तथा उदर के पिछले सिरे पर जनन-छिद्र होता है। वृद्धि कायांतरण द्वारा होती है।

Insecta
इन्सेक्टा (कीटवर्ग)
प्राणि जगत का सबसे बड़ा तथा आर्थ्रापोडा संघ का एक महत्वपूर्ण वर्ग, जिसमें तिलचट्टा, मक्खी, टिड्डी, दीमक, तितली आदि अनेक प्रकार के संधिपाद प्राणी आते हैं। शरीर का तीन भागों (सिर, त्रिखंडी वक्ष और उदर) में बंटा होना, सिर में दो संयुक्त नेत्र और एक जोड़ी श्रृंगिकाएं, वक्ष में तीन जोड़ी टांगें और प्रायः दो जोड़ी पंख, वातिका (श्वास-नलियों) द्वारा श्वसन और जीवन-चक्र में जटिल कायांतरण इनके विशिष्ट लक्षण हैं।

Insectary
कीटशाला
कीटविज्ञान के विभिन्न पक्षों का अध्ययन करने के लिए कीटों के पालन और प्रजनन का स्थान।


logo