logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Digestion
पाचन
प्राणियों की आहार-नाल अथवा आहार-गुहा या आंत्र में बाहर से ग्रहण किए गए जटिल खाद्य पदार्थों का एन्ज़ाइमों द्वारा ऐसे सरलतर विसरणशील पदार्थों में बदल जाना, जो अवशोषण द्वारा शरीर के तत्वों में मिल जाते हैं।

Digestive gland
पाचक ग्रंथि
प्राणियों में भोजन को पचाने वाले एन्ज़ाइम-युक्त स्राव उत्पन्न करने वाली ग्रंथियां; जैसे लार ग्रंथियां, जठर ग्रंथियां, अग्न्याशय आदि।

Digestive system
पाचक तंत्र
उन सभी संरचनाओं और संबद्ध ग्रंथियों का सामूहिक नाम, जो भोजन की पाचन-क्रिया में योगदान देती है ।

Digestive tract
पाचन पथ
(दे. Alimentary canal)

Digit
अंगुलि
अग्र या पश्च पाद में आगे निकली हुई संधित संरचना; जैसे हाथ और पैर के अंगुठे व अंगुलियां।

Digital formula
अंगुलि-सूत्र
चतुष्पाद प्राणियों में हाथ या पैर की, अंगुष्ठ से प्रारंभ करके हर एक अंगुलि में, अंगुलास्थियों की संख्या बतलाने वाली विधि। उदाहरणर्थ, मानव के हाथ का अंगुलि सूत्र 2.3.3.3.3 है।

Digitigrade
पादाग्रचारी, अंगुलिचारी
पैर के पिचले भाग या एड़ी को ऊपर उठाकर सिर्फ अंगुलियों के सिरे के सहारे चलने वाले प्राणी की संचलन विधि के लिए प्रयुक्त।

Dihaploid
द्विअगुणित
ऐसा द्विगुणित जो अगुणित कोशिका, ऊतक या जीव के अगुणित गुणसूत्र के द्विगुणन से न बन कर चतुर्गुणित के अर्धन से व्युत्पन्न होता है।

Dikaryon
द्विकेंद्रक
दो अगुणित विषम केंद्रकयुक्त कोशिका।

Dilator
विस्फारिणी
ऐसी पेशी, जिसके संकुचन से कोई नलिकाकार संरचना अथवा छिद्र फैलता है।


logo