logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of International Law (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Rio Declaration, 1992
रियो घोषणा - पत्र 1992 पर्यावरण और विकास संबंधी विषयों पर विचार करने के लिए जून, 1992 में संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा द्वारा ब्राजील की राजधानी रियो डि जेनेरो में एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया था । इसमें 170 राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया । इनमें 115 शसनाध्यक्ष थे । चूँकि इस सम्मेलन का उद्देश्य मनुष्य के लिए पृथ्वी और उसके पर्यावरण को शुद्ध और सुरक्षित बनाए रखने हेतु आवश्यक उपायों पर विचार करना था अतः इस सम्मेलन को साधारण भाषा में पृथ्वी शिखर सम्मेलन भी कहा जाता है । इस सम्मेलन की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि पर्यावरण संबंधी एक घोषमा - पत्र था जिसमें पर्यावरण को सुरक्षित बनाए रखने के लिए एक 27 सूत्री कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । इसके अतिरिक्त वनों से संबंधित एक घोषणा - पत्र पर भी हस्ताक्षर किए गए । पर्यावरण संबंधी `रियो घोषणा - पत्र` के 27 सूत्रों मे से कुछ प्रमुख सूत्र इस प्रकार हैं :- 1. सतत और यथार्थ विकास के केंद्रबिंदु होने के कारण मनुष्यों को ऐसे स्वस्थ जीवन का अधिकार है जिसका प्रकृति से सामंजस्य हो ; 2. राज्यों को अंतर्राष्ट्रीय क़ानून के सिद्धांतों औरसंयुक्त राष्ट्र संघ के चार्टर के अनुकूल अनपे प्राकृतिक संसाधनों का दोहन करने का अधिकार है, परंतु उनका यह दायित्व भी है कि उनके किसी कार्य से किसी अन्य देश का पर्यावरण दूषित न हो ; 3. विकास के अधिकार का प्रयोग इस तरह किया जाए जिससे वर्तमान और भावी पीढ़ियों के विकास और पर्यावरण संबंदी आवश्यकताओं को समुचित रूप से पूरा किया जा सके ; 4. सतत और यथार्थ विकास की एक आवश्यक दशा के रूप में सबी राज्य और जनसमुदाय निर्धानता उन्मूलन के कार्य में सहयोग करेंगे ; 5. विकासशील देशों की विशिष्ट परिस्थितोयों एवं आवश्यकताओं को विशेष वरीयता दी जाएगी और इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि उनका पर्यावरण दूषित न हो ; 6. पृथ्वी की पारिस्थितिक व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए सभी राज्य सहयोग देंगे और विकसित राज्यों का उनके द्वारा पर्यावरण पर उनकी विशेष प्रौद्यौगिक और वित्तीय संसाधनों के कारण पड़ने वाले दबाव को देखते हुए विशेष दायित्व होगा 7. सभी लोगों के लिए विकास - क्रम बनाए रखने और जीवन - स्तर को ऊँचा उठाने के उद्देश्य को पूरा करने के लिए राज्यों का कर्तव्य होगा कि वे अनावश्यक एवं निरर्थक उत्पादन और उपभोग को हटाएँ और जनसंख्या नियंत्रण हेतु उपयुक्त नीतियों का अनुसरण करें 8. पर्यावरण के प्रबंध और विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिक है । इसलिए सतत और यथार्थ विकास में उनकी पूर्ण भागीदारी आवश्यक है और 9. विश्व शांति विकास और पर्यावरण संरक्षण एक - दूसरे पर आश्रित हैं और उन्हें एक दूसरे से अलग नही किया जा सकता । वास्तव मे इस सम्मेलन में विकसित और विकासशील देशों के बीच कई मसलों पर मतभेद रहा - विशेषकर पर्यावरण को दूषित करने के उत्तरदायित्व के प्रश्न पर जैव - विविधता को बनाए रखने के प्रश्न पर और वनों की व्यवस्था के प्रश्न पर । जहाँ एक ओर विकसित राज्य जैव - विवधता और वनों को अंतर्राष्ट्रीय नियंत्रण में रखने के पक्ष में ये वहाँ दूसरी ओर विकासशील राज्य किसी भी दशआ मे ऐसी किसी व्यवस्था को स्वीकार करने के लिए सहमत नहीं थे जिससे उनकी संप्रभुता का हनन होता हो ।

riparian state
तटवर्ती राज्य समुद्र अथवा अंतर्राष्ट्रीय नदियों के तट पर बसे राज्या / अंतर्राष्ट्रीय विधि के अंतर्गत समुद्र अथवा अंतर्राष्ट्रीय नदियों म व्यवस्था बनाए रखने में तटवर्ती राज्यों का विशेष दायित्व होता है । अंतर्राष्ट्रीय नदियों के उपयोग के मामले में तटवर्ती राज्यों के अधिकार अंतर्राट्रीय विधि एवं तत्संबंधी संधियों द्वारा नियमित होते हैं ।

river bounary
नदी सीमा जब दो राज्यों के मध्य कोई नदी बहती हो तो वह नदी दोनों राज्यों की विभाजन रेखा मान ली जाती है । ऐसी स्थिति में प्रश्न यह उत्पन्न ह ता है कि नदी का विभाजन कैसे किया जाए? इसका निर्धारण अनेक तथ्यों पर निर्भर करता है जो इस प्रकार ह (1) ऐतिहासिक तथ्य अर्थात् क सी प्रकार नदी का विभाजन मान जाता रहा है । यह भी हो सकता है कि पूरी नदी एक ही राज्य के अधइकार क्षेत्र में मानी जाती रही हो और दूसरे राज्य की सीमा केवल उसकी ओर के तट तक ही हो (2) पारस्परिक समझौतों के द्वारा भी नदी के बंटवारे की समस्या का समाधान किया जा सकता है (3) किसी समझौते के अभाव में नदी क विभाजन मध्य रेखा सिद्धांत अथवा नदी की मुख्य रेखा () सिद्धांत के अनुसार किया जा सकता है जो इस बात पर नरिभर करता है कि नदी नौगम्य है या नहीं ।

Rule of 1756
1756 का नियम युद्धकाल में तटस्थ व्यापारियों को किसी युद्धकारी द्वारा अपने देश में ऐसे यातायात, व्यापार (जैसे एक तट से दूसरे तट पर स्थित बंदरगाह के लिए माल पहुँचाना) का अधिकार नहीं दिया जा सकता जो शांतिकाल में उनके ए निषिद्ध हो । इस नियम का विकास सन् 1756 में ब्रिटेन तथा फ्रांस क मध्य हुए सप्तवर्षीय युद्ध से होता है और इसका उद्देश्य यह था कि कोई युद्धकारी युद्ध - काल में जलपोतों की कमी पड़ जाने से उत्पन्न स्थिति का सामना करने के लिए तटस्थ जलपोतों का उपयोग न कर सके ।

rule of double criminality
दोहरी आपराधिकता का नियम किसी अपराधी का प्रत्यर्पण करने के लिए अधिकांश राज्य दोहरी आपराधिकता के नियम का पालन करते हैं । इस नियम के अनुसार अपराध ऐसा होना चाहिए जो प्रत्यर्पण की माँग करने वाले तथा शरण देने वाले दोनों राज्यों में वहाँ के क़ानूनों के अनुसारि दंडनीय अपराध माना जाता हो । यह आवश्यक नहीं है कि दोनों राज्यों में अपराध का नाम एक ही हो परंतु अपराध की प्रकृति एक ही होना चाहिए ।

rule of double jeopardy
दोहरे दंड का नियम प्रत्यर्पण विदि के अंतर्गत एक सामान्यतया स्वीकृत नियम यह है कि जिस अपराध के लिए किसी व्यक्ति के प्रत्यर्पण की माँग क गई है और वह उसी अपराध के लिए प्रत्यर्पण की माँग कनरे वाले राज्य द्वारा न्यायिक कार्यवाही करके मुक्त अथवा दंडित हो चुका ह तो उस व्यक्ति नहीं किया जा सकता । इस व्यवस्था का आशय यह है कि कोई व्यक्ति एक ही अपराध के लिए दोहरे दंड का भागी न बन जाए ।

rule of speciality
विशिष्टता का नियम इसका अर्थ यह है कि प्रत्यर्पण कराने के पश्चात् राज्य उसी अपराध के लिए संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध, न्यायिक कार्यवाही कर सकता है जिसके लिए उसका प्रत्यर्पण कराया गया है, अन्य किसी अपराध के लिए नहीं । यदि अन्य किसी अपराध के लिए जिसका संभवतः बाद में पता चला हो न्यायिक कार्यवाही करने का प्रयोजन है तो नियम यह है कि अपराधी को उसी देश को लौटा दिया जाए जहाँ से उसका प्रत्यर्पण किया गया है और पुनः उसका प्रत्यर्पण कराया जाए ।

SAARC (South Asian Association for Regional Cooperation)
दक्षेस (दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन), सार्क यह दक्षिण एशिया के सात देशों का एक क्षेत्रीय संगठन है। इसकी स्थापना सन् 1985 में की गई थी । इसके सदस्य - राज्य बंगला देश, भारत, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, श्रीलंका और मालदीव हैं । इसके शासनाध्यक्षों का प्रथम सम्मेलन सन् 1985 में ढाका मे हुआ था । इसका मुख्यालय काठमांडू में हैं । यह संगठन मुख्यतः एक गैर राजनीतिक संगठन है । इसका उद्देश्य सदस्य राज्यों के मध्य आर्थिक सहयोग और सांस्कृतिक आदान - प्रदान को प्रोत्साहन देना है । यह संगठन उत्तर - दक्षिण वार्तालाप में गतिरोध उत्पन्न होने के उपरांत उस भावना का संस्थात्मक निरूपण है जिसे प्रायः दक्षिण - दक्षिण सहयोग कहा जाता है ।

Sanctions
शास्त्रियाँ, प्रतिबंध 1. वे व्यवस्थाएं अथवा शक्तियाँ जो अंतर्राष्ट्रीय विधि को बाध्यकारी बनाने में सहायक होती हैं अर्थात जिनके कारण अंतर्राष्ट्रीय विधि की पालन किया जाता है । 2. अंतर्राष्ट्रीय विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए एक राज्य या राज्य - समूह अथवा संगठन के द्वारा किसी अपचारी राज्य अथवा राज्य - समूह के विरूद्ध लगाए गए प्रतिबंध जो कूटनीतिक, आर्थिक, सैनिक कोई भी स्वरूप ले सकते हैं, जैसे शस्त्रों के निर्यात पर रोक, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर रोक, व्यापारिक संबंधों पर प्रतिबंध, राजनयिक संबंधों का उच्छेदन आदि । राष्ट्र संघ की प्रसंविदा के अंतर्गत और संयुक्त राष्ट्र के चार्टर मे भी अंतर्राष्ट्रीय शांति तता सुरक्षा बनाए रखने के लिए थथा अग्र आक्रमण का उत्त्र देने के लिए प्रतिबंधों विशेषकर आर्थिक प्रतिबंधों को, प्राथमिक उपचार के रूप में महत्व दिया गाय है ।

San Francisco Conference
सेनफ्रासिस्को सम्मेलन यह सम्मेलन 25 अप्रैल 1945 से 26 जून, 1945 तक चला और इसमें 51 राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया जिनमें भारत भी एक था । इसका मुख्य उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के विधान को अंतिम रूप प्रदान करना था । सम्मेलन के समक्ष डम्बार्टन ओक्स में स्वीकृत प्रस्ताव थे जिनमें संयुक्त राष्ट्र क भावी संरचना निश्चित की गई थी । डम्बार्टन ओक्स प्रस्तावों पर सेनफ्रासिस्कों सम्मेलन में वाद -व वाद हुआ और अंत में उस प्रपत्र पर 50 राष्ट्रों के हस्ताक्षर हुए जिसे संयुक्त राष्ट्र का चार्टर कहा जाता है । यह उल्लेखनीय है कि सेनफ्रांसिस्को सम्मेलन ने डम्बार्टन ओक्स प्रस्तावों में अनेक महत्वपूर्ण संशोधन किए जैसे संयुक्त राष्र की महासभा के अधिकारों का प्रसार किया गया, मानव अधिकारों संबंधी अनेक प्रावधान डोड़े गए, न्यास पद्धति संबंधी प्रावधान जोड़े गे, आर्थिक और सामाजिक परिषद् को संयुक्त राष्ट्र के मुख्य अंगों में स्थआन दिया गया और क्षेत्रीय संगठनों संबंधी अनेक संशोधन किए गए । चार्टर पर 26 जून 1945 को 50 राज्यों ने हस्ताक्षर किए और 24 अक्तूबर, 1945 से आवश्यक संख्या में संपुष्टि पाकर वह लागू हुआ ।


logo