logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Feudalism
सामंतवाद, सामंतशाही कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था पर आधारित सामाजिक-राजनीतिक व्यवस्था जिसके अंतर्गत शासकीय शक्ति अनेक अर्ध स्वतंत्र क्षेत्रों में वितरित रहती थी। इन क्षेत्रों पर जिन सामतों का अधिकार होता था, उन्हें अवसर आने और आवश्यकता पड़ने पर अपनी सामर्थ्य और शक्ति के अनुसार घन-जन देकर सम्राट की सहायता करनी पड़ती थी। यूरोपीय सामंतवाद का उदय रोम साम्राज्य की पतनोन्मुखी स्थितियों में हुआ। सन् 500 से 1500 ईसवी तक सामंतवाद राजनीतिक और सामाजिक व्यवस्था पर हावी रहा। सामंतवादी व्यवस्था में सम्राट सर्वोच्च सत्ताधारी होता था। उसके सहयोगी विशाल भूमिधारी सामंत होते थे जो अपने-अपने क्षेत्रों के स्वामी होते थे। उनके नीचे छोटे जमींदार, कृषक और दास इत्यादि होते थे। पूरी व्यवस्था एक श्रेणीबद्ध व्यवस्था थी जिसका आधार भूमि और कृषि था।

Fifth columnist
पंचमांगी, देशद्रोही किसी राज्य में रहनेवाले उन गद्दारों को दिया गया नाम जो शत्रु राज्य की ओर से उक्त राज्य में जासूसी तथा अन्य विध्वंसात्मक क्रियाकलाप करते हैं।

Filibuster
फिलीबस्टर, गतिरोधक-भाषण संयुक्त राज्य अमेरिका की सीनेट में, सदस्यों द्वारा लंबे-लंबे भाषणों की निरंतर आवृत्ति से विधेयकों को पारित न होने देना या उनके पारित होने में यथासाध्य विलंब अथवा व्यवधान उत्पन्न करना। यदि सीनेट के एक-तिहाई सदस्य विघ्नकारी भाषणों को रोकने के पक्ष में न हों तो किसी भी विधेयक को इस गतिरोध से बचाने का कोई उपाय नहीं रह जाता। कोई भी सदस्य अविराम बोलते रहकर विधेयक को पारित होने से रोक सकता है।

Finance bill
वित्त विधेयक प्रत्येक वर्ष बजट प्रस्तुत करने के पश्चात् उसमें निहित प्रस्तावों को वैधानिक रूप देने के लिए प्रस्तुत विधेयक। किसी कालावधि के लिए अनुपूरक वित्तीय प्रस्थापाओं को प्रभावी करने वाला विधेयक भी `वित्त विधेयक` के अंतर्गत आता है।

Finance commission
वित्त आयोग भारतीय संविधान के अनुच्छेद 280(1) में दी गई व्यवस्था के अनुसार राष्ट्रपति को प्रति पाँचवे वर्ष या आवश्यकतानुसार उसके पूर्व भी, वित्त आयोग नियुक्त करने का अधिकार है। आयोग में एक अध्यक्ष तथा चार सदस्य होते हैं। इसका कार्य निम्न होता है :- (1) संघ और राज्यों के बीच वित्तीय संबंधों पर विचार ; (2) केंद्र और राज्यों के बीच वितरणीय संघीय करों और शुल्कों से होने वाली प्राप्तियों के वितरण का आधार निर्धारित करना ; तथा (3) राष्ट्रपति द्वारा आयोग के विचारार्थ सौंपे गए किसी अन्य प्रश्न पर विचार।

First Internationale
प्रथम इंटरनेशनाले सन् 1864 में मार्क्स द्वारा स्थापित विश्व के समाजवादी अथवा साम्यवादी नेताओं का एक संघ। इसका मुख्य उद्देश्य विश्व के विभिन्न देशों में श्रमिकों के समाजवादी आंदोलनों में समन्वय स्थापित करना था। इसकी कांग्रेस की प्रथम बैठक सन् 1866 में जेनेवा में हुई थी। कार्लमार्क्स और फ्रेडरिक ऐंजल्स इसके सक्रिय सदस्य थे। सन् 1869 में इसमें बाकुनिन और आंतकवादी दल शामिल हुए जिससे आंतरिक झगड़े उत्पन्न हो गए जिनके कारण आगे चलकर इस संघ का अंत हो गया। इसकी अंतिम बैठक सन् 1876 में फिलाडेलफिया में हुई थी।

Floor crossing
पक्ष-परिवर्तन, दल-बदल दे. Carpet crossing.

Foreign secretary
1. विदेश सचिव, 2. विदेश मंत्री 1. विदेश मंत्रालय का सचिव जो राज्य का विदेश सेवा का वरिष्ठ अधिकारी होता है। 2. ब्रिटेन में विदेश मंत्री को विदेश सचिव कहते हैं जो मंत्रिमंडल का एक वरिष्ठ सदस्य होता है। 3. अमेरिका में विदेश मंत्री को सैक्रेट्री आफ स्टेट (राज्य-सचिव) का पदनाम दिया गया है।

Founding fathers (of constitution)
संविधान निर्माता किसी राज्य की संविधान-निर्मात्री सभा के सदस्य।

Four freedoms
चतुर्विध स्वतंत्रताएँ 6 जनवरी, 1941 को अमेरिका के राष्ट्रपति फ्रैंकलिन रूजवेल्ट ने कांग्रेस में निम्न चार प्रकार की स्वतंत्रताओं की घोषणा की ज़ो मित्र राष्ट्रों तथा स्वतंत्रताप्रिय राष्ट्रों के लिए लक्षित थीं :- (1) भाषण तथा विचार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता ; (2) अपनी इच्छानुसार ईश्वर की उपासना की स्वतंत्रता ; (3) आर्थिक अभाव से स्वतंत्रता ; तथा (4) भय से स्वतंत्रता। इसके लिए रूजवेल्ट ने विभिन्न राष्ट्रों के मध्य निरस्त्रीकरण समझौते का प्रतिपादन किया ताकि किसी भी छोटे-बड़े राष्ट्र को आक्रमण का डर न रहे।


logo