logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Emigration
उत्प्रवास, उत्प्रवासन एक देश अथवा क्षेत्र छोड़कर अन्य देश या क्षेत्र में जाकर बस जाना।

Eminent domain
सर्वोपरि अधिकार यह अवधारणा कि प्रदेश की सीमाओं में पाई जाने वाली संपूर्ण चल व अचल संपत्ति पर अंतिम रूप से प्रभुत्व राज्य का ही होता है और राज्य सार्वजनिक उद्देश्यों के लिए मुआवज़ा देकर निजी स्वामियों से भी उनकी संपत्ति का अधिग्रहण कर सकता है।

End of history
इतिहास का अंत फ्रांसिस फुकुयामा द्वारा प्रतिपादित यह विचार कि सोवियत संघ तथा पूर्वी यूरोप में साम्यवाद के अंत हो जाने से यह सिद्ध हो गया है कि उदारवादी लोकतंत्र मानवीय शासन के विकासक्रम का अंतिम बिंदु है और इसके साथ सब सैद्धांतिक अथवा विचारधारा संबंधी विवाद समाप्त हो गए हैं। विचार, भौतिक संसार में, ऐतिहासिक घटनाओं के रूप में परिणत होते हैं परंतु विचारश्रृंखला का अंत हो जाने से `इतिहास का अंत` समझा जाना चाहिए।

Epicureanism
एपीक्यूरसवाद यूनानी दार्शनिक एपीक्यूरस और उनके अनुयायियों द्वारा प्रतिपादित दर्शन जिसके अनुसार व्यक्ति का स्वार्थ व स्वहित ही नैतिकता के आधार हैं। इनका प्रधान लक्ष्य सुख की प्राप्ति था किंतु ये लोग बौद्धिक सुख को भौतिक सुख की अपेक्षा श्रेष्ठ मानते थे और क्षणिक सुख के पीछे न जाकर स्थायी सुख की खोज में थे। कालांतर में एपीक्यूरस का दर्शन विकृत हो गया और इसका अर्थ केवल भोग-विलास और मौज-मस्ती माना जाने लगा। परंतु यह इसका वास्तविक चित्रण नहीं है।

Equality
समानता, समता वे सामाजिक दशाएँ जिन में समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने व्यक्तित्व के विकास के लिए बिना किसी भेदभाव के, समान अवसर एवं सुविधाएँ समान रूप से प्राप्त हों।

Extradition
किसी अपराधी द्वारा एक राज्य में अपराध करने के पश्चांत किसी दूसरे राज्य की सीमाओं में भाग जाने पर उस राज्य द्वारा (जहाँ अपराधी भागकर आया है) अपराधी को उसके राष्ट्रीय राज्य के विधिवत् अनुरोध करने पर उसे लौटा दिया जाना। बहुधा प्रत्यर्पण के लिए दोनों राज्यों के मध्य प्रत्यर्पण संधि का होना आवश्यक है और राजनीतिक अपराधियों का प्रत्यर्पण नहीं किया जाता।

Fabianism
फेबियनवाद सन् 1884 में, इंग्लैंड में स्थापित फेबियन समाज द्वारा प्रतिपादित सिद्धांत जिसके अनुसार समाजवाद लाने के लिए हिंसा का आश्रय लेना आवश्यक नहीं, शांतिपूर्ण संवैधानिक प्रक्रियाओं द्वारा भी इस उद्देश्य की पूर्ति की जा सकती है। यह सिद्धांत वर्ग-संघर्ष की विचारधारा का विरोधी और विभिन्न वर्गों के मध्य पारस्परिक सहयोग का पक्षधर है। फेबियनवाद के अनुसार पूँजीवाद का विनाश, हिंसात्मक उपायों के परित्याग और संवैधानिक उपायों द्वारा धीरे-धीरे किया जाना अपेक्षित है। इस सिद्धांत के प्रवक्ताओं में सर्वश्री एच. जी. वेल्स, जार्ज बर्नार्ड शा, एडवर्ड पीज़, सिडनी ओलिवियर, जी. डी. एच. कोल और एच. एन. ब्रेल्सफोर्ड आदि प्रमुख हैं।

Fait accompli
निष्पन्न कार्य, सिद्ध कार्य वह कार्य या परिणाम जो (पहले ही) पूरा हो चुका हो।

Federal government
संघीय शासन, संघीय सरकार ऐसी शासन व्यवस्था जिसमें राज्य की शक्तियों का विभाजन एक लिखित संविधान द्वारा एक केंद्रीय सरकार, जिसे संघ सरकार भी कहते हैं, तथा संघ में शामिल होने वाली इकाइयों के मध्य होता है, और दोनों अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में स्वायत्त माने जाते हैं। इस सरकार की सामान्य विशेषताएँ निम्नलिखित हैं :- (1) लिखित संविधान; (2) संविधान का अनमनीय होना ; (3) शक्तियों का केंद्र तथा इकाइयों में विभाजन ; (4) न्यायपालिका की सर्वोच्चता ; (5) संविधान की सर्वोच्चता, तथा (6) संघीय विधान मंडल के एक सदन में इकाइयों को समान प्रतिनिधित्व दिया जाना। संयुक्त राज्य अमेरिका, स्विट्जरलैंड व आस्ट्रेलिया के संविधान संघवाद के प्रतिमान माने जाते हैं। भारत का संविधान भी संघात्मक है।

Feed back
1. पुनर्भरण, 2. प्रतिपुष्टि 1. पुनर्भरण : वह प्रक्रिया जिसमें तंत्र के निर्गम के एक भाग को निविष्टि के रूप में लौटा दिया जाता है। इससे अशुद्धियों को ठीक करने में सहायता मिलती है। 2. प्रतिपुष्टि : वह प्रक्रिया जिसके द्वारा राजनीतिक निर्णयों अथवा कार्यक्रमों के लागू होने से उत्पन्न प्रतिक्रिया, समालोचना अथवा सुझाव शासन को प्राप्त होते हैं।


logo