logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Dissenting opinion
विसम्मत मत किसी न्यायालय के बहुमत निर्णय से सहमत न होकर यदि न्यायालय का कोई न्यायाधीश अपने विपरीत मत को लिपिबद्ध कराना चाहता है तो उसका मत विसम्मत मत कहलाता है।

Distress call
विपत्तिकालीन संदेश, सहायता की पुकार सहायता के लिए विपदा में भेजा गया संवाद।

District board
ज़िला परिषद स्थानीय प्रशासन तथा ज़िले के विकास कार्यक्रमों की व्यवस्था करने वाली वह संस्था जिसके प्रतिनिधि ज़िले की जनता द्वारा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित होते हैं। पंचायती राज्य व्यवस्था में यह ज़िले का शीर्षस्थ निकाय है।

Division
1. प्रभाग 2. डिवीज़न 3. विभाजन 1. प्रभाग : प्रशासनिक, न्यायियक अथवा अन्य उद्देश्यार्थ किसी राष्ट्र, राज्य, काउंटी या अन्य राजनीतिक इकाई का एक निर्धारित भाग। 2. डिवीज़न : मेजर-जनरल के अधीन एक सैनिक प्रभाग जिसमें 3 ब्रिगेड शामिल होते हैं। 3. विभाजन : संसदीय मत-निर्णय के लिए संसद के सदस्यों का दो भागों-अर्थात् पक्ष एवं विपक्ष में बँट जाना।

Doctrine of jurisdictional immunity
क्षेत्राधिकारिक उन्मुक्ति का सिद्धांत अंतर्राष्ट्रीय विधि के अंतर्गत राज्याध्यक्षों, शासनाध्यक्षों तथा राजदूतों एवं कुछ अन्य विशिष्ट इकाइयों को विदेशों में होने पर स्थानीय, दीवानी एवं फौजदारी न्यायालयों के क्षेत्राधिकार से उन्मुक्त माना जाता है। इसे `क्षेत्राधिकारिक उन्मुक्ति` का सिद्धांत कहा जाता है। इसे क्षेत्र अथवा प्रदेशबाहयता भी कहा जाता है।

Domestic jurisdiction
आंतरिक अधिकार क्षेत्र, घरेलू अधिकार क्षेत्र राज्य का ऐसा मामला जिसमें वह कोई विदेशी अथवा बाह्य हस्तक्षेप स्वीकार न करे और उसे अपनी संप्रभुता का हनन माने।

Domino theory
डोमिनों सिद्धांत इस सिद्धांत का प्रतिपादन अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में उस समय हुआ जब शीतयुद्ध अपनी चरम सीमा पर था। इसका अर्थ है कि यदि कोई प्रधान (कुंजी) राष्ट्र अथवा भौगोलिक क्षेत्र साम्यवादी नियंत्रण में आ जाता है तो उससे संलग्न गैरसाम्यवादी राज्य भी डोमिनो खेल के मोहरों की तरह एक के बाद एक धराशायी हो जाएँगे। इसका प्रतिपादन राष्ट्रपति आहज़न-हावर के शासनकाल में साम्यवादी प्रसार की उस आशंका की ओर ध्यान आकृष्ट करने के लिए किया गया था जो दक्षिणपूर्वी एशिया में हिंदचीन के साम्यवादी नियंत्रण में आने से पैदा हो सकती थी।

Double veto
दोहरा निषेधाधिकार इस पद का संबंध सुरक्षा परिषद की मतदान प्रणाली से है। सुरक्षा परिषद में सारगर्मित प्रश्नों पर पाँच स्थायी राष्ट्रों को विशेषाधिकार दिया गया है परंतु प्रक्रियात्मक प्रश्नों पर विशेषाधिकार का प्रयोग नहीं किया जा सकता। सुरक्षा परिषद स्वयं यह निर्णय कर सकती है कि कौन-सा प्रश्न सारगर्भित है और कौन-सा प्रक्रियात्मक है और यह निर्णय करते समय भी ये स्थायी सदस्य निषेधाधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। इस प्रकार स्थायी सदस्यों को दोहरा निषेधाधिकार प्राप्त होता है। पहला यह निर्णय करने में कि कोई प्रश्न सारगर्भित है या प्रक्रियात्मक और दूसरा सारगर्भित प्रश्नों पर मतदान करते समय।

Doyen
वरिष्ठतम किसी निकाय अथवा राजनयिक निकाय का वरिष्ठतम सदस्य। वर्तमान काल में इस शब्द का प्रयोग बहुधा किसी देश में विदेशी राजनयिक निकाय के प्रणेता के लिए होता है।

Dual Alliance
द्विपक्षी गठबंधन, डुअल अलाएंस आस्ट्रिया-हंगरी और जर्मनी के बीच 1879 ई. में रूस के विरुद्ध किया गया प्रतिरक्षात्मक सहबंध।


logo