logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Braj Bhasha Soor-Kosh (Vol-X)

Please click here to read PDF file Braj Bhasha Soor-Kosh (Vol-X)

सोन
एक लता जो बारहों महीन हरी रहती है; इसके फूल पीले होते हैं।
संज्ञा
स्त्री.
(हिं. सोना)

सोनकिरवा
चमकीले परोंवाला एक कीड़ा।
संज्ञा
पुं.
(हिं. सोना + किरवा = कीड़ा)

सोनकिरवा
जुगनूँ।
संज्ञा
पुं.
(हिं. सोना + किरवा = कीड़ा)

सोनगहरा
गहरा सुनहरा रंग।
संज्ञा
पुं.
(हिं. सोना + गहरा)

सोनगहरा
गहरे सुनहरे रंग का।
वि.

सोनचंपा
पीली चंपा।
संज्ञा
पुं.
(हिं. सोना + चंपा)

सोनचिरी
नट जाति की स्त्री, नटिनी, नटी।
संज्ञा
स्त्री.
(हिं. सोना + चिरी = चिड़िया)

सोनजरद, सोनजर्द
पीली जूही, स्वर्ण यूथिका।
संज्ञा
स्त्री.
(हिं. सोना + फ़ा. जर्द = पीला)

सोनजूरी
पीले फूलवाली जूही जिसके फूल सफेद जूही से अधिक सुगंधवाले होते हैं।
संज्ञा
स्त्री.
(हिं. सोना + जूही)

सोनपेड़ुकी
एक पक्षी।
संज्ञा
स्त्री.
(हिं. सोना + पेड़की)


logo