logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of International Law (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

provisional government
अस्थायी सरकार राज्य व्यवहार में अनेक ऐसे दृष्टांत मिलते हैं जिनमें राज्य के विद्रोहकारी तत्वों या संगठनों ने स्वयं को वैध सरकार से स्वतंत्र घोषित करके राज्य का वास्तविक शासक होने का दावा काय और किसी अन्य देश की सहमति से उस देश में अपना मुख्यालय स्थापित करने की घोषणा की । कभी - कभी ऐसी सरकार को अस्थायी सरकार कहा जाता है । परंतु अंतर्राष्ट्रीय विधि की दृष्टि से यह कोई सुनिश्चित या स्वीकृत स्थिति नहीं है ।

psychological warfare
मनोवैज्ञानिक युद्ध युद्ध मं युद्धकारी अपने शत्रु का मनोबल तोड़ने के लिए प्रायः अनेक उपायों का प्रयोग करते हैं, जिनका लक्ष्य शत्रु - राज्य की सेना और जनता पर मनोवैज्ञानिक दबाव डालना होता है । इन उपयों में झूठा प्रचार तता आंतक एवं भय फैलाने वाली क्रियाएँ शामिल हैं । इन उपायों के प्रयोग को सामूहिक रूप से मनोवैज्ञानिक युद्ध कहा जा सकता है ।

public international law
सार्वजनिक अंतर्राष्ट्रीय कानून सार्वजनिक अंतर्राष्ट्रीय विधि प्रभुतासंपन्नि राज्यों के पारस्परिक संबंधों में लागू होने वाली नियमावली । दे. International law भी ।

public vessel
सार्वजनिक जलपोत, सार्वजनिक पोत वे जलपोत जो राज्य के स्वामित्व अथवा नियंत्रण में होते हैं, जैसे युद्धपोत, डाक ले जाने वाले पोत, सीमा - शुल्क विभाग के पोत तता सार्वजनिक व्यापारिक पोत । युद्धपोतों को अन्य राज्यों के भूभागीय समुद्र में भी तटवर्ती राज्य के क्षएत्राधिकार से उन्मुक्त माना जाता है । युद्धकाल में तटस्था राज्यों के युद्धपोत युदधकारी अधिकारों से उन्मुक्त होते हैं अर्थात् न उन्हें रोका जा सकता है और न उनकी तलाशी ली जा सकती है । अन्य सार्वजनिक जलपोत भी महासमुद्रों में अपने ध्वज राज्य के प्रदेश के ही भाग माने जाते हैं । परंतु अन्य राज्यों के भूभागीय समुद्रि में उनको प्राप्त होने वाली उन्मुक्तियाँ युद्धपोतों के समरूप नही है और सन् 1926 में पारित ब्रुसेल्स अभिसमय के अंतर्गत यह स्पष्ट कर दिया गया है कि विदेशी बंदरगाहों और भूभागीय समुद्र में उनकी स्थिति निजी वणिक पोतों के समरूप होंगी ।

punitive blockade
दंडात्मक नाकाबंदी किसी राज्य के विधि विरोधी कृत्यों अथवा वैधिक दायित्वों का निर्वाह न करने की स्थिति में क्षतिग्रस्त राज्य द्वारा प्रत्याघात स्वरूप उसके तट अथवा बंदरगाहों को अवरूद्ध करने की क्रिया जिससे वहाँ से जलपोतों का आवागमन न हो सके । इस प्रकार नाकेबंदी के अनेक दृष्टांत 19 वीं शताब्दी में मिलेत हं परंतु अब प्रायः इसका चलन नहीं हैं ।

punitive intervention
दंडात्मक हस्तक्षेप किसी राज्य क विधि - विरोधी कृत्यों अथवा वैधिक दायित्वों का निर्वाहि न करने की स्थिति में क्षतिग्रस्त राज्य द्वारा प्रत्याघात अथा प्रतिशओधस्वरूप उसके आंतरिक अथवा बाह्य मामलों में किया गया हस्तक्षेप जिसका लक्ष्य उसे अवैध कार्यों को रोक देने और अपने दायित्वों को पूरा करने के लिए विवश करना होता है । दे.intervention भी ।

quarantine
संगरोध सन् 1962 में संयुक्त राज्य अमेरिका ने क्यूबा में सोवियत संघ द्वारा नाभिकीय अस्त्र - शस्त्र भेजे जाने का इस आधार पर विरोध किया कि ये अस्त्र - शस्त्र अमेरिकी महाद्वीप की सुरक्षा के लिए खतरनाक हैं, सोवियत संघ इनको भेजना बंद करे और जो भेजे जा चुके हैं उन्हें वहाँ से हटा ले । सोवियत संघ से कोई संतोषजंनक आश्वासन न मिलने पर संयुक्त राज्य अमेरिका ने यह घोषमा की कि वह क्यूबा जाने वाले प्रत्येक सोवियत पोत की तलाशी लेगा और नाभिकीय अस्त्र पाए जाने पर उन्हें उतार लेगा । इस घटना को क्यूबा का संगरोध कहा गया है, क्योंकि यह परंपरागत नाकेबंदी से भिन्न था । इसका उद्देश्य क्यूबा के जलपोतों के अपने बंदरगाहों में आवागमन पर रोक लगाना नहीं था । इसका उद्देश्य केवल सोवियत जलपोतों को क्यूबा में प्रक्षेपणास्त्र तथा अन्य आक्रामक शस्त्र ले जाने से रोकना था । यह इस प्रकार की पहली घटना ती। वैधिक दृष्टि से कोई संकट उत्पन्न नहीं हुआ क्योंकि संयुक्त राज्य अनमेरिका की धमकी प्रभावी सिद्ध हुई और सोवियत संघ ने क्यूबा को नाभिकीय आक्रामक अस्त्र - शस्त्र देना बंद कर दिया ।

quasi - neutrality
तटस्थवत्ता, ताटस्थ्यतुल्यता अभी तक यह पद अंतर्राष्ट्रीय विधि का एक सुस्थापित अथवा सुनिश्चित पद नहीं कहा जा सकता है। कुछ विद्वानों ने उन परिस्थितियों में ऐसे राज्यों की वैधिक स्थिति के लिए इस विशेषण का प्रयोग किया है जब संयुक्तराष्ट्र संघ शांति बनाए रखने के लिए कोई सशस्त्र कार्रवाई कर रहा हो और जो राज्य इस सशस्त्र कार्रवाई में बाग ने ले रहे हो । ऐसे राज्यों की स्थिति को तटस्थता की स्थिति न कहकर तटस्थवत्ताय ताटस्थ्यतुल्यता की स्थिति कहा जा सकता है । इनको तटस्थ इसलिए नहीं कहा जा सकता क्योंकि संयुक्त राष्ट्र संघ की कोई भी कार्रवाई सभी राज्यों की ओर से की जाती है चाहे न्हें सैनिक कार्रवाई में भाग लेने के लिए न भी कहा जाए । इसके अतिरिक्त उन्हें सैनिक सहायता के अतिरिक्त अन्य प्रकार से संयुक्त राष्ट्र संघ की कार्रवाई में सहायता देने के लिए कहा जा सकता है - जैसे, जलपोतों और वायुयानों को तेल देने के लिए, अपने प्रदेश से सैनिक यानों एवं सैनिक टुकड़ियों का पारगमन करने के लिए, आदि । वास्तव में तटस्थवत्ता या ताटस्थ्यतुल्यता गैर युद्धकारिता के समरूप हैं । गैर - युद्धकारिता उस राज्य की स्थिति को कहते हैं, जो युद्ध छिड़ने पर यद्यपि किसी भी पक्ष की ओर से भागीदार नहीं होता फिर भी दोनों पक्षों में से किसी एक को नैतिक वं भौतिक सहायता देता है । यह स्थिति दोनों महायुद्धों के प्रारंभिक चरणों में संयुक्त राज्य अमेरिका की थी । दे.non - belligerency भी ।

ratification
अनुसमर्थन, संपुष्टि यह संघि संपादन की प्रक्रिया में उसकी अंतिम कार्यवाही है । यद्यपि कुछ परिस्थितियों में यह मात्र एक औपचारिकता रह जाती है, लेकिन यह एक आवश्यक औपचारिकता हैं । संधि पर हस्ताक्षर हो जाने के उपरांत हस्ताक्षरकर्ता राज्यों की अपनी - अपनी संवैधानिक प्रक्रियाओं के अनुसार सक्षम अंगों द्वारा उसका अनुमोदन किया जाना आवश्यक है । इसे संधिका अनुसमर्थन या संपुष्टि कहते हैं । सन् 1969 में एक मामले में अपने निर्णय में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने यह निर्णय दिया था कि संधि केवल अनुसमर्थन प्राप्त के उपरांत ही संबंधित राज्य के लिए बाध्यकारी होती है, मात्र उस पर हस्ताक्षर से नहीं ।

real union
वास्तविक संघ दो या दो से अधइक राज्यों का ऐसा संघ जो अंतर्राष्ट्रीय दृष्टि से एक इकाई अथवा वैधिक व्यक्ति बन जाए और जिनका अलग - अलग अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तित्व समाप्त हो जाए, यद्यपि आंतरिक मामलों में जिनकी स्वायत्तता बनी रहे । उदाहरणार्थ 1814 - 1905 तक स्वीडन और नार्वे तथा प्रथम महायुद्ध की समाप्ति तक ऑस्ट्रिया और हंगरी के संघ इस प्रकार के राज्य के उदाहरण हैं । वैयक्तिक संघ और वास्तविक संघ मे मुख्य भेद यही है कि वैयक्तिक संघ का कोई अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तित्व नीहं होता जबकि वास्तविक संघ अंतर्राष्ट्रीय विधि के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय व्यक्ति माना जाता है ।


logo