logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Braj Bhasha Soor-Kosh (Vol-X)

Please click here to read PDF file Braj Bhasha Soor-Kosh (Vol-X)

सोधि
ढूँढ़ या खोजकर।
क्रि.स.
(हिं. सोधना)
उ.- पारथ-सीस सोधि अष्टाकुल तब जदुनंदन ल्याए-१-२९।

सोधि
विचार या गणना द्वारा निश्चित करके।
क्रि.स.
(हिं. सोधना)
उ.- (क) ग्रह-लगन-नषत-पल सोधि कीन्ही बेद-धुनी-१०-२४। (ख) लगन सोधि सब जोतिष गनिकै चाहत तुमहिं सुनायौ-१०-८६। (ग) बिप्र बुलाइ नाम लै बूझयौ रासि सोधि एक सुदिन धरथौ-१०-८८।

सोधु
शोध, सोध।
संज्ञा
पुं.
(हिं. सोध)

सोधे
खोज की, पता लगाया।
क्रि.स.
(हिं. सोधना)
उ.- खग-मृग-मीन पतंग लौं मैं सोधे सब ठौर-१३२५।

सोधी
ढूँढ़ने-खोजनेवाला।
वि.
(सं. शोधक)

सोधी
ठीक या शुद्ध करनेवाला।
वि.
(सं. शोधक)

सोन
एक प्रसिद्ध नद जो बिहार में दानापृर से दस मील उत्तर गंगा में मिला है।
संज्ञा
पुं.
(सं. शोण)

सोन
लाल, अरुण।
वि.

सोन
सोना, सुवर्ण।
संज्ञा
पुं.
(हिं. सोना)

सोन
जलाशय के निकट रहनेवाला एक पक्षी।
संज्ञा
पुं.
(देश.)


logo