logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Environmental Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Well being impact assessment
स्वस्थता प्रभाव आकलन जीवन की गुणवत्‍ता तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों का पूर्वानुमान।

Wet arrestor
आर्द्र रोधक ऐसा धूलिकण - रोधक जिसमें जल का उपयोग किया गया हो।

Wet land
आर्द्रभूमि वे दलदली क्षेत्र जो विशेषत: वन्य जीवों के लिए संरक्षित किए जाते हैं।

Wild
वन्य, जंगली 1. वे पादप जो मानव द्‍वारा देखभाल के बिना उग जाते हैं। 2. वे प्राणी जो पालतू नहीं होते।

Wild life
वन्य जीव. 1. वन्य प्राणी 2. वन्य जीवन, गैर - पालतू जीव।

Wild life area management
वन्य - जीव क्षेत्र प्रबंधन वन्य जीवों के लिए किसी क्षेत्र में वनस्पति और जल का प्रबंधन।

Wild life conservation
वन्य जीव सरंक्षण जीवों की जाति को लुप्‍त होने से बचाने के लिए उनका परिरक्षण।

Wild life management
वन्य जीव प्रबंधन सभी वन्य जीवों के स्वास्थ्य, उनके पूरे जीवन तथा उनके संधारणीय उपयोग के लिए प्रयुक्‍त कार्यपद्‍धति।

Wild life protection act
वन्य जीव सरंक्षण अधिनियम वन्य जीवों के संरक्षण के लिए 1972 में बनाया गया अधिनियम जिसके अनुसार सभी राज्यों और केंद्र प्रशासित क्षेत्रों को, वन्य जीवों का संरक्षण करना पड़ता है।

Wild life refuge
वन्य - जीव आश्रय वन्य प्राणियों के सरंक्षण के लिए बनाया गया स्थल जिसमें वन्य प्राणियों का आखेट प्रतिबंधित होता है।


logo