फिल्म में कलाकार द्वारा बोले गए और संगीत के अलावा सभी रिकॉर्ड की गई ध्वनियों के लिए इस शब्द का प्रयोग होता है।
Sound-Proof
ध्वनिरोधी
जहाँ से ध्वनि बाहर न जा सके और बाहर की ध्वनि अंदर न आ सके।
Sound-System
ध्वनि तंत्र
ध्वनि पुनरूत्पादन हेतु पकरण।
Sound Track
ध्वनि पथ
एक फिल्म अथवा विडियो टेप का ध्वनि त्तव।
Spacing Film
अंतराल फिल्म
कोई फिल्म जो रील में ध्वनि ट्रैक में अंतराल को दूर या खत्म कर ध्वनि-दृश्य समकालन करती है। इसमें वस्तुत: सफेद कलई की हुई लीडर फिल्म इस्तेमाल की जाती है।
Spacing Guide
स्थान मार्गदर्शिका, स्पेसिंग गाइड
एक ऐसा चार्ट जो एनिमेटर द्वारा इनबिटवीनर (अंतिम) रेखाचित्रों के मध्य प्रयुक्त होने वाले रेखाचित्रों को बनाने वाला) को दिया जाता है, जिसमें यह दर्शाया जाता है कि अंतिम रेखाचित्रों के बीच बनने वाला प्रत्येक रेखाचित्र अपने पिछले रेखाचित्र से कितनी दूरी पर एनिमेट किया जाना है।
Span
फैलाव, विस्तार, स्पैन
आधार पर टिके दो त्तवों, हिस्सों के बीच का खुला या सुस्प्षट फैला स्थल। दो स्तंभों, पायों के बीच का स्थल।
Special Effects
विशेष प्रभाव
आग, विस्फोट, बाढ़,वर्षा, बर्फ, धुंध आदि के विशेष प्रभाव।
Special Effects Filter
विशेष प्रभाव फिल्टर
ऐसे फिल्टर जो विशेष भाव को प्रदर्शित करने के लिए असामान्य आभास देते हैं। उदाहरण के लिए कुछ फिल्टर छवि के समान धुंधलापन हैं। तारा फिल्टर चमकदार वस्तु में दीप्ति प्रदान करता है।
Spectator
दर्शक
किसी, घटना, प्रदर्शन अथवा खेल को देखने वाला व्यक्ति।