समुद्रतट से दूर खुले सागर में पानी की सतह पर या कुछ गहराई तक पाए जाने वाले जीवों के लिए प्रयुक्त जिसमें प्लवक (प्लैंक्टन) और तरणक (नेक्टन) दोनों को ही शामिल किया जाता है | दे. littoral वेलांचली |
Pelvis
1. श्रोणि प्रदेश, श्रोणि अस्थि 2. वृक्कद्रोणि
1. श्रोणि मेखला से घिरा उदर का निचला भाग |
2. मूत्रवाहीनी का कीप-जैसा फैला अग्र भाग, जहां पर वह वृक्क से उसकी अवतल सतह की तरफ से मिलता है |
Penis
शिशन
नर प्राणयों में पाया जाने वाला वह भाग जो मादा की योनि में प्रवेश कर वीर्यसेचन की क्रिया करता है |
Pepsin
पेप्सिन
कशेरुकियों के आमाशय में जठर ग्रंथियों द्वारा उत्पन्न एंजाइम जो हाइड्रोक्लोरिक अम्ल की मौजूदगी में प्रोटीन को पेप्टोन बदलता है |
Peptide bond
पेप्टाइड बंध
ऐमीनो अम्ल के ऐल्फा-ऐमीनों वर्ग के साथ दूसरे ऐमीनो अम्ल के कार्बोक्सिल वर्ग को जोडंने वाला सहसंयोजी आबंध |
Pericardium
हृदयावरण, परिहृद्
कशेरुकियों में हृदय तथा प्रमुख रक्त वाहिकाओं के आधार के चारों ओर की झिल्ली जिसमें हृदयावरणी तरल भरा होता है | इससे हृदय बिना घर्षण के धड़कता रहता है |
Pericentric inversion
परिकेंद्री प्रतिलोमन
अंतरागुणसूत्री संरचनात्मक परिवर्तन जिसमें सूत्रकेंद्र शामिल होता है उलटने वाले गुणसूत्र खण्ड में |
Perilymph
परिलसीका
आंतरिक कर्ण में कला लेबिरिंथ के चारों ओर भरा लसीका तरल जो उसे कोश से पृथक रखता है |
Period
कल्प
पृथ्वी के ऐतिहासिक काल-क्रम में समय का एक भाग (एक काल खंड या इकाई) जो युग से बड़ा और महाकल्प से छोटा होता है;जैसे क्रिटेशस, डिवोनियन आदि |
Periodic release
आवर्ति मोचन
लाभकारी प्राकृतिक शत्रुओं को पर्यावरण में प्रविष्ट करने की पद्धति, जिसमें देशज जैविक कारकों की उच्च समष्टी के स्तरों को कृत्रिम रुप से बनाए रखने के लिए इन प्राकृतिक शत्रुओं को बार बार छोडा जाता है |