logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Political freedom/liberty
राजनीतिक स्वतंत्रता राज्य में नागरिकों को राजनीतिक व्यवस्था में भाग लेने से संबंधित अधिकार जैसे, वोट देने तथा निर्वाचित होने का अधिकार। राजनीतिक दल बनाने, सभा व बैठक करने और उसमें भाग लेने का अधिकार तथा विचार करने का अधिकार भी इसी में सम्मिलित है।

Political independence
राजनीतिक स्वाधीनता बाह्य एवं आंतरिक मामलों में स्वतंत्र अथवा स्वाधीन होने की स्थिति। विदेशी सत्ता से मुक्त, संप्रभुता की स्थिति।

Political modernization
राजनीतिक आधुनिकीकरण यह एक पाश्चात्य राजनीतिक अवधारणा है। इसके अनुसार परंपरावादी, रूढ़िवादी, सामंतवादी अथवा अधिनायकवादी राजनीतिक व्यवस्था का आधुनिक उदारवादी लोकतांत्रिक व्यवस्था में परिवर्तन `राजनीतिक आधुनिकीकरण` है।

Political party
राजनीतिक दल लोकहित की भावना से प्रेरित नागरिकों का ऐसा समूह जिसकी एक विचारधारा, संगठन, नेतृत्व व कार्यक्रम हो। राजनीतिक दल का मुख्य कार्य चुनाव में भाग लेकर राजसत्ता प्राप्त करना अथवा उसे प्रभावित करना होता है।

Political philosophy
राजनीतिक मीमांसा/दर्शन राजनीति शास्त्र का वह भाग जो मूलतः राज्य से संबंधित मूल्यों, मानकों एवं सिद्धांतों का आदर्श्यात्मक विश्लेषण एवं विवेचन प्रस्तुत करता है।

Political rights
राजनीतिक अधिकार वे अधिकार जो व्यक्ति को राजनीतिक व्यवस्था और राजनीतिक प्रक्रिया में भाग लेने के अवसर प्रदान करते हों और जो साधारणतया राज्य के नागरिकों को ही दिए जाते हैं, विदेशियों को नहीं। उदाहरण के लिए, मताधिकार, निर्वाचनों में खड़े होने का अधिकार, सभा-समितियाँ बनाने का अधिकार, सम्मेलन करने का अधिकार आदि।

Political science
राजनीति विज्ञान, राजनीतिशास्त्र राजनीतिशास्त्र वह शास्त्र है जो राज्य एवं सरकार के विभिन्न पक्षों का वैज्ञानिक विश्लेषण करता है। आधुनिक समय में इसे राजनीतिक व्यवस्था एवं सार्वजनिक नीति का अध्ययन करने वाला शास्त्र भी माना जाता है और औपचारिक संस्थाओं एवं वैधिक संबंधों के स्थान पर प्रक्रियाओं, भूमिकाओं एवम अनौपचारिक संरचनाओं को इसमें विशेष महत्व दिया जाने लगा है। शक्ति संघर्ष अब इसके अध्ययन का केन्द्र बिन्दु माना जाने लगा है। डेविड ईस्टन के अनुसार राजनीतिशास्त्र वह शास्त्र है जो किसी समाज में मूल्यों के अधिकृत वितरण से संबंधित है और जिसका आधार शक्ति है।

Political socialization
राजनीतिक समाजीकरण किसी राज्य की राजनीतिक संस्कृति में वहाँ की जनता का प्रशिक्षण और जनता द्वारा उसे आत्मसात् किया जाना।

Political sociology
राजनीतिक समाजशास्त्र वह शास्त्र जो राजनीतिक संस्थाओं एवं प्रक्रियाओं का अध्ययन सामाजिक परिवेश में करता है अर्थात् उन संस्थाओं एवं प्रक्रियाओं पर सामाजिक मूल्यों, विचारों, परंपराओं तथा संरचनाओं के प्रभाव को महत्व देने हुए उनका अध्ययन एवं मूल्यांकन करता है। साथ ही, समाज पर राजनीतिक क्रियाओं एवं गतिविधियों से पड़ने वाले प्रभाव का भी अध्ययन करता है। इस प्रकार, राजनीतिक समाजशास्त्र का विषय-क्षेत्र समाज व राजनीति की पारस्परिक अंतःक्रिया है।

Political stability
राजनीतिक स्थिरता किसी राज्य विशेष की राजनीतिक परिस्थितियों में स्थायित्व बने रहने की स्थिति अर्थात् बारबार सत्ता का परिवर्तन न होना। दूसरे शब्दों में स्थापित सरकार का अपने निर्धारित कार्यकाल तक बने रहना।


logo