मिश्रित आधार तेल: नैफ्थेनी और पैराफिनी तेलों का मिश्रण।
Mixed polymerisation
मिश्रित बहुलकन: एक ओलिफिन की उपस्थिति में अन्य ओलिफिन का बहुलकन।
Mixed solvent extraction
मिश्रित विलायक निष्कर्षण: ऐसा विलायक परिष्करण प्रक्रम जिसमें एक से अधिक विलायकों का मिश्रण प्रयुक्त होता है। उदाहरणार्थ, ड्यो-सोल निष्कर्षण प्रक्रम।
Molecular sieve
आण्विक चालनी: एक संश्लेषित जियोलाइट खनिज जिसमें समान आकार और आमाप के छिद्र होते हैं। इस चालनी से अवशोषण या चालन प्रक्रम द्वारा समान अणुओं को पृथक किया जा सकता है।
Monkey board
मंकी बोर्ड: डेरिक पर एक समतल प्लेटफार्म जिस पर डेरिक कर्मचारी प्रवेधन के दौरान कार्य करता है।
Monoethanol amine
मोनोएथेनॉल ऐमीन: एथिलीन ऑक्साइड और अमोनिया की अभिक्रिया द्वारा या प्रोपेन के नाइट्रीकरण और अपचयन द्वारा बनाया गया रंगहीन द्रव। इसका उपयोग विलायक के रूप में, अपमार्जक के निर्माण में तथा वल्कनीकरण में होता है।
Montan wax
मॉन्टैन मोम: लिग्नाइट के भाप-आसवन या विलायक निष्कर्षण से प्राप्त मोम।
Motor gasoline
मोटर गैसोलीन: वाष्पशील हाइड्रोकार्बनों का एक जटिल मिश्रण। इसमें अल्प मात्रा में योज्य मिले हो सकते हैं। योज्य मिलाने से यह स्वचालित आंतरिक दहन इंजनों में ईधन के रूप में प्रयोग किया जाता है।: देखिए-motor spirit
Motor method
मोटर विधि: एक सिलिंडर प्रयोगशाला इंजन पर किया जाने वाला एक परीक्षण जो उच्च इंजन चाल पर गैसोलीन की अपस्फोट-प्रवृत्ति निर्धारित करता है।
Motor-mix
मोटर मिश्रण: मुख्यतः स्वचालित इंजनों में प्रयुक्त गैसोलीन में मिलाया जाने वाला एक अपस्फोटरोधी तरल।