logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pustakalaya Vigyan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Pustakalaya Vigyan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

input register
निवेश-रजिस्टर परिरेखीय एकक से, दत्त सूचना को न्यून गति से प्राप्त कर केन्द्रीय संसाधित्र को तीव्रतर गति से भेजने के लिए प्रयुक्त रजिस्टर।

input station
निवेश स्टेशन अंतः संचार प्रणाली में अभिकलित्र का भाग। निवेश स्टेशन में दत्त या सूचना को फाइल में निविष्ट कर उसे अद्यतन किया जाता है और आवश्यकता पड़ने पर उसका प्रस्तुतीकरण भी।

input storage area
निवेश क्षेत्र स्मृतितंत्र का निर्धारित क्षेत्र जिसमें परिरेखीय एकक से दत्त या सूचना का निवेश होता हैं।

input unit
निवेश एकक अभिकलित्र के स्मृति-तंत्र में सूचना का निवेशक परिरेखीय एकक, जैसे-कार्ड रीडर, पेपर टेप रीडर आदि।

instruction
अनुदेश द्वयंकों के समूह को दत्त या सूचना में परिवर्तित करने के लिए केंन्द्रीय संसाधित्र की हिदायत।

instruction address
अनुदेश-पता स्मृति तंत में उपलब्ध अनुदेश के स्थान का पता।

instruction address register
अनुदेश पता रजिस्टर प्रोग्राम नियंत्रक का भाग, जहां प्रोग्राम की संक्रिया के दौरान स्मृति तंत्र से अनुदेशों के उद्धरणों को नियंत्रित करने के लिए अनुदेशों के पते उपलब्ध होते हैं।

instruction area
अनुदेश-क्षेत्र अनुदेशों को संचित करने के लिए प्रयुक्त स्मृति-तंत्र का क्षेत्र।

instruction format
अनुदेश फार्मेट, अनुदेश आरूप अनुदेश के घटकों का विशिष्ट विन्यास।

instruction modification
अनुदेश आपरिवर्तन अनुदेश के घटकों में परिवर्तन की प्रक्रीया, जिसके कारण प्रोग्राम के नुरूप में परिवर्तन होता हैं।


logo