वह रसायन, जो दो व्यष्टियों के बीच एक पारस्परिक क्रिया की सूचना का संवाहक है। इसके फलस्वरुप अभिग्राही में व्यवहारात्मक अथवा शरीरक्रियात्मक अनुक्रिया उत्पन्न होती है। यह "सेमियो" रसायनों (व्यवहार परिवर्तन करने वाले रसायन) का संवर्ग है।
">
Infundibulum
कीपक, इंफन्डीबुलम
कीप से मिलती-जुलती आकृति की संरचना, जो कशेरुकी भ्रूण में अग्रमस्तिकपश्च (डाइएनसेफलॉन) के तल से निकलती है और बढ़ कर पीयूष काय (पिट्यूटरी बॉडी) का भाग बन जाती है ।
Ingestion
अंतर्ग्रहण
मुख के द्वारा शरीर के अंदर भोजन ले जाने की क्रिया।
Inhalation toxicity
अंतःशवसन आविषालुता
श्वसन-तंत्र के माध्यम से आविषालु होने की क्रिया।
Inheritance
वंशागति
जनकों या माता-पिता से संतान में जननिक लक्षणों या गुणों का पहुंचना।
Inhibition system
संदमन तंत्र
कीटों में उपांगों की पेशियों के नियमन में लगे तंत्रका तंत्र को नियंत्रित करने की क्रियाविधि। मस्तिष्क अथवा अधोग्रसिका गुच्छिका से उत्पन्न अथवा दोनों से उत्पन्न आवेग अंतर्जात रुप से कार्य कर पाद-पेशियों का एकांतर संकुचन और शिथिलीकरण आरंभ कर देता है, जैसे कि, जब आकोचनी पेशियां (flexor muscles) संकुचित होती हैं तो प्रसारिणी पेशियां (extensor muscles) शिथिल हो जाती हैं। यह द्विमार्गी उद्धीपन इन दो पेशियों के समुच्चयों की साथ-साथ क्रिया के लिये स्वत: संगामी होता है जैसे कि अकोचनियों की उत्तेजना और प्रसारिणियों के अवरोधक उद्दीपन जो कि बहुत शक्तिशाली होते हैं। कीटों में यह अवरोधक क्रिया संदमन कहलाती है।
Inhibitor
संदमक
वह कारक जो सामान्य गतिविधि को रोकता है अथवा रोकने के लिए प्रयुक्त होता है।
Innate immunity
सहज प्रतिरक्षा
प्रतिरक्षा जो अर्जित न होकर जातियों के लिए वंशानुगत होती है।
Inoculation access threshold
संरोपण अभिगम सीमा
स्वस्थ पादप में विषाणु संरोपण करने के लिए विषाणुधर सूत्रकृमि द्वारा लिया गया समय।
Inoculation
संरोपण, निवेशन
संवर्ध माध्यम या परपोषी में सूक्ष्मजीव का प्रवेशन अथवा स्थानांतरण।