logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Botany (Revised and Enlarged Edition) (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Growth
वृद्धि
किसी जीव या जीवांग का आकार, भार आदि का बढ़ना। यह परिवर्तन कोशिका-विभाजन तथा भोजन पदार्थों के स्वांगीकरण का परिणाम होता हैं।

Growth Movement
वृद्धि गति
कोशिकाओं के आकार अथवा संख्या वृद्धि अथवा दोनों ही कारणों से पादप अंगों का स्थित्यंतरण। उदाहरण-अनुवर्तन (ट्राऑपिज्म)।

Guanine
ग्वानीन
न्यूक्लीक अम्ल का एक प्यूरीन भारक घटक।

Guard Cells
रंध्रद्वार-कोशिका
रंध्र (स्टोमा) के दोनों ओर स्थित सेम की आकृति की दो कोशिकाएं जिनकी द्वरस्फीति में परिवर्तन होने से रंध्र खुलते या बंद हो जाते हैं।

Gum
गोंद
पौधों का स्ऱाव विशेष।

Guttation
बिंदुस्त्राव
पौधे के स्वस्थ भागों से, विशेष कर पत्तियों में शिराओं के सिरों से जल का द्रव रूप में निकलना।

Gymnosperm
जिम्नोस्पर्म
वे पौधे, जिनमें बीजांड व बीज निरावृत होते हैं अर्थात फल व फूल के भीतर नहीं होते। उदाहरण - चीड़।

Gynoecium
जायांग
फूल के अंडपों (कार्पेल) का समूह। यह पौधे का स्री जनन अंग है।

Gynandromorph
स्त्री-पुरूषकाय
नर और मादा जीन प्ररूपों के ऊतकों के ऊतकों के मोजेक से निर्मित व्यष्टि।

Gynandrous
पुंजायांगी
पुमंग और जायांग से मिलकर बने स्तंभ जैसे अंग वाला, जैसे आर्किड का फूल।


logo