अन्वेषण: भूवैज्ञानिक निरीक्षण से संबंधित सभी कार्य जिनके अंतर्गत मापन, परीक्षण तथा प्रवेधन आदि सम्मिलित हैं।
Extinction
विलोपन: गैस-तेल भंजन में अल्पांतरित गैस तेल को वह अवस्था जब वह प्रक्रम में बार-बार प्रेषित की जाती है जब तक कि वह पूर्ण रूप से रूपांतरित नहीं हो जाती है।
Extract
निष्कर्ष: विलायक परिष्करण प्रक्रम में, तेल का एक भाग, जो वर्णात्मक विलायक में घुलकर पृथक हो जाता है।
Extraction
निष्कर्षण: विलायक द्वारा एक उत्पाद को पृथक करना।
Extractive crystallisation
निष्कर्षी क्रिस्टलन: एक प्रक्रम जिसमें यूटेकिटक मिश्रण को ठंडा करके घटकों को पृथक किया जाता है।
Extractive distillation
निष्कर्षी आसवन: किसी मिश्रण के विभिन्न घटकों को पृथक करने का प्रक्रम। इसमें विलायक मिलाने पर मिश्रण का एक घटक उसमें घुल जाता है। इनका आसवन स्तंभ में आसवन होता है जहां वाष्प से विलेय घटक विलायक द्वारा अवशोषित कर लिए जाते हैं, जबकि अन्य घटक ऊपर निकल जाते हैं। विलयन को स्तम्भ के तल से प्राप्त कर लिया जाता है और इसे सहायक उपकरणों के द्वारा पृथक कर लिया जाता है।
E.P. Additive
ई. पी. योज्य: देखिए- extreme pressure additive
Extreme pressure additive: [e.P. Additive]
चरम दाब योज्य [ई. पी. योज्य]: कोई भी पदार्थ जो स्नेहक में मिलाने पर उसकी धातु-सतह से चिपकने की क्षमता को बढ़ाता है, और इस प्रकार उच्च बैयरिंग दाब पर उन्हें स्नेहित रखता है।
Extreme pressure lubricant
चरम दाब स्नेहक: फिल्म सामर्थ्य को बढ़ाने वाले पदार्थ से युक्त स्नेहक तेल या ग्रीज। यह अति भारित गियरों या बैयरिंग की सतह को संतोषजनक अवस्था में बनाए रखता है।
Fahrenheit scale
फारेनहाइट तापक्रम: एक ताप माप जिसमें जल 32˚F पर जमता और 212˚F पर उबलता है जबकि वायुमंडलीय दाब समुद्र तल के बराबर हो।