logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of International Law (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Paris Pact
पेरिस समझौता दे. Kellog - Briand Pact.

partial armistice
आंशिक युद्ध स्थगन समझौता युद्धकारी राज्यों के बीच वह समझौता जिसेक अंतर्गत युदधात्मक कार्रवाईयों का समग्ररूप से निलंबन न होकर सैनिक कार्वाई के किसी भाग का अथवा रणस्थल के किसी क्षएत्र विशेष में सशस्त्र कार्रवाई का अस्थायी निलंबन होता है ।

partial neutrality
शिक तटस्थता यदि किसी राज्य के प्रदेश का केवल कुछ भाग तटस्थीकृत हो तो उस राज्य की तटस्थता को आंशिक तटस्थाता कहते हैं । उदाहरणार्थ यूनान के केवल दो द्वीप काफर्यू और पैक्सो तटस्थीकृत थे । ऐसी स्थिति में तटस्थता के कर्तव्यों का केवल तटस्थीकृत भाग के संदर्भ में पालन करना होता है ।

partial succession
आंशिक उत्तराधिकार उत्तराधिकारी राज्य द्वारा पूर्वाधिकारी राज्य के आंशिक क्षेत्र भूप्रदेश का स्वामित्व ग्रहण करना । आंशिक उत्तराधिकार तीन प्राकर से प्राप्त होता है - (1) जब एक राज्य का कुछ प्रदेश मुख्य भूमि से विद्रोह करके स्वतंत्र राज्य बनता है, जैसे 1776 में संयुक्त राज्य अमेरिका ग्रेट ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा करके तथा युद्ध करके स्वतंत्र राज्य बन गाय । (2) जब कोई राज्य कीसी दूसेर राज्य के कुछ हिस्से को विजय अथवा अर्पण द्वारा प्राप्त करता है जैसे 1847 में सं. रा. अमेरिका को कैलिफोर्निया का प्रदेश प्राप्त हुआ । (3) कोई प्रदेश किसी संघात्मक राज्य या संरक्षक राज्य के प्रभुत्व से स्वतंत्र होकर अलग राज्य बन जाए ।

particular internationa law
विशिष्ट अंतर्राष्ट्रीय विधि विशिष्ट अंतर्राष्ट्रीय कानून राष्ट्रों के आचारण की नियमित करने वाले ऐसे क़ानून जो सामान्य रूप से सभी राज्यों पर लागू न होकर किसी क्षेत्र विशेष अथा महाद्वीप विशेष के राज्यों के पारस्परिक संबंधों मे ही लागू होते हैं । उदाहरणतः अमेरिकी गणराज्यों के आपसी संबंधों मे लागू होने वाले कुछ विशिअट नियम, जैसे दूतावासों में शरणाधिकार इसका एक उदाहण हैं ।

passive nationality principle
परोक्ष राष्ट्रिकता सिद्धांत दे. active nationality principle.

peace keepting operations.
शांतिस्थापन कार्रवाइयाँ दे. U.N. peace keeping operations.

peace time blockade.
शांतिकालीन नाकाबंदी दे. pacific blockade.

peace treaty
शांति संधि ऐसी संधि जो युद्ध समाप्ति के लिए युद्धकारियों के मध्य संपादित की जाती है । प्रायः इस प्रकार की संधि के उपरांत ही युदध की विधिवत समाप्ति मानी जाती है । उदाहरणार्थ जापान के साथ सशस्त्र कार्रवाई सन् 1945 मे ही समाप्त हो गई थी परंतु जापान के साथ युद्ध का अंत सन् 1951 में हुई सानफ्रांसिसको संधि से ही माना जाता है । सन् 1971 के भारत - पाकिस्तान युद्ध का अंत सन् 1972 मे संपादित शिमली समझौते से हुआ जो वैधिक दृष्टि से शांति संधि का ही एक उदाहण है ।

peace zpne
शांति क्षेत्र शांति क्षेत्र से तात्पर्य यह है कि राज्यों की पारस्परिक सहमति से किसी निर्धारित क्षएत्र को सैनिक गतिविधियों से पूर्णतया मुक्त कर दिया जाए जिसके फलस्वरूप वहाँ कोई सैनिक कार्यालय अथवा सैनिक अड्डा या सैनिक भंडार अथवा कोई सैनिक प्रतिष्ठान स्थापित नहीं किया जा सकता है । ऐसा बहुधा उस क्षेत्र को भावी युद्धों से अलग रखने के लिए किया जाता है । इस प्रकार के अनेक प्रयासों को सफलता भी प्राप्त हुई है जैसे एंटार्कटिका महाद्वीप को 1959 की संधि के अंतर्गत सैनिक गतिविदि रहित क्षेत्र बना दिया गाय है । चन्द्रमा की भी यही स्थिति है । हिन्द महासागर को शांति - क्षेत्र बनाने का प्रस्ताव महासभा पारित कर चुकी है और इसे व्यावहारिक रूप देने के प्रायस हो रहे हैं ।


logo