यूरोपीय परिषद् यूरोप के राष्ट्रों का आपसी सहयोग के लिए स्थापित एक राजनीतिक संगठन जिसमें प्रतिरक्षा विषय शामिल नहीं है। इसली स्यापना सन् 1945 में हुई थी और इसके सभी सदस्य पश्चिमी यूरोप के राज्य हैं। अब यह यूरोपीय संसद के रूप में परिवर्तित हो गई है। इसका मुख्यालय स्टासबर्ग (फ्रांस) में है।
Council of States
राज्य सभा दे. Rajya Sabha.
Counsellor
परामर्शद, काउंसलर एक राजनयिक अधिकारी जिसका दर्जा राजदूत से नीचे होता है। इस प्रकार का अधिकारी सांस्कृतिक, शैक्षिक, वैज्ञानिक, सैनिक आदि विशिष्ट कार्यों के लिए दूतावास में नियुक्त किया जाता है।
Counter offensive
प्रत्याक्रमण प्रत्याक्रमण किसी राज्य की सेना द्वारा उस समय किया जाता है जब उसे अपना बचाव करने के सिलसिले में शत्रु की महत्वपूर्ण सामरिक स्थिति को नष्ट करना अभिष्ट हो। ऐसा करने में स्वयं आगे बढ़कर आक्रमण करना भी सम्मिलित होता है।
Counter-revolution
प्रतिक्रांति किसी क्रांति के विरोधियों द्वारा तत्कालीन या पूर्ववर्ती क्रांति के विरुद्ध आंदेलन या कार्रवाई जो हिंसात्मक भी हो सकती है।
County
काउन्टी इंग्लैंड या उत्तरी अमेरिका में प्रशासनिक, न्यायिक अथवा राजनीतिक उद्देश्यों के लिए बनाई गई एक स्थानिक इकाई।
Coup de grace
मुक्ति आघात सहसा किया गया कोई ऐसा आघात जो किसी असहनीय कष्टमय स्थिति का पूर्णतया अंत कर दे।
Coup de main
सहसा सैन्याघात किसी राज्य की सेना द्वारा किसी शत्रु राज्य की सेना पर पूर्ण शक्ति सहित किया गया आकस्मिक, प्रबल अथवा तीक्ष्ण आक्रमण।
Coup d'etat
बलात् राज्य परिवर्तन किसी राज्य की सुस्थापित सरकार का आकस्मिक और निर्णायक रूप से तख्ता पलट दिया जाना जिसमें प्रायः शक्ति का प्रयोग किया जाता है या हिंसात्मक कार्रवाई का आश्रय लिया जाता है।
Courier
संदेशवाहक राजनयिक एवं सैनिक सेवा में डाक, प्रपत्र आदि को शीघ्र तथा सुरक्षित रूप से पहुँचाने वाला व्यक्ति।