एथिलीन डाइक्ब्रोराइड: एथिलीन और क्लोरिन की अभिक्रिया से बना या एथिलीन ऑक्साइड के निर्माण में सह-उत्पाद के रूप में प्राप्त रंगहीन द्रव। इसका उपयोग टेट्राएथिल लेड, अपस्फोट रीधी तरलों में और तेलों, मोमों, रबर तथा प्लास्टिकों के विलायक के रूप में तथा लैकर, विरंजक आर्द्रकर्मक और एथिलीन डाइऐमीन के निर्माण में होता है।
Ethylene glycol
एथिलीन ग्लाइकॉल: एथिलीन ऑक्साइड के जलयोजन से बना रंगहीन द्रव। इसका उपयोग प्रशीतरोधी, विलायक और रासायनिक मध्यवर्ती के रूप में तथा लैकरों, रेजिनों और संश्लेषित धागों के निर्माण में होता है।
Ethylene oxide
एथिलीन ऑक्साइड: एथिलीन के आक्सीकरण या एथिलीन क्लोरोहाइड्रिन और क्षार की अभिक्रिया से बनी रंगहीन गैस।: इसका उपयोग एथिलीन ग्लाइकोल, एथिनोलऐमीन, एक्रिलोनाइट्राइल और एथिलीन डाइक्लोराइड में मध्यवर्ती के रूप में होता है।
Ethyl fluid (fuel)
एथिल तरल (ईधन): एक गैसोलीन अपस्फोट रोधी यौगिक जो अपस्फोट को रोकता है।
Ethyl hydroxide
एथिल हाइड्राॅक्साइड: देखिए-ethyl alcohol
Evaporation loss
उद्वाष्पन ह्रास: द्रव के आयतन या मात्रा में उद्वाष्पन के फलस्वरूप होने वाली कमी।
Evaporator
उद्वाष्पित्र: एक उपकरण जो ताप-कुंडली से गर्म आसुत को प्राप्त करता है और दाब में कमी के द्वारा हल्के उत्पाद को निकलने देता है। इससे तल में भारी अवशेष एकत्र हो जाते हैं।
Excess flow valve
आधिक्य प्रवाह वाल्व: एक वाल्व जो पात्र या पाइप लाइन में क्षरण होने पर गैस या द्रव का प्रवाह स्वतः बन्द कर देता है। यह वाल्व यंत्रावली में विभेदी दाब के सिद्धांत पर कार्य करता है।
Exothermic
ऊष्माक्षेपी: ऊष्मा का क्षेपण।
Expansion drum
प्रसार ड्रम: विभिन्न आकार और रचनाओं का एक उपकरण, जिसमें जनित वाष्प का प्रसार किया जाता है।