logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Convoy
सार्थवाह भूभाग या समुद्री मार्ग से जाने वाले व्यक्तियों, माल या जलपोतों के साथ उनकी रक्षार्थ जाने वाला सैन्यबल।

Cordon sanitaire
संगरोध घेरा संक्रांत क्षेत्र या प्रदेश के साथ संपर्क रोकने अथवा उसे अलग-अलग करन के लिए बनाई गई रक्षा-पंक्ति।

Coronation
राज्यारोहण राजगद्दी पर बैठाने का समारोह। इसमें राजा को प्रतीक के रूप में राजमुकुट पहनाया जाता है। इस समारोह का घोषणात्मक महत्व होता है।

Corporation
निगम 1. किसी महानगर की नगरपालिका। 2. किसी व्यापार, उद्योग या उद्यम के लिए सरकार द्वारा प्राधिकृत अथवा संचालित स्वायत्त संगठन, संस्था या समूह।

Corporatism
निगमवाद वह व्यवस्था अथवा सिद्धांत जिसके अनुसार पूरी अर्थव्यवस्था को राज्याधीन अनेक औद्योगिक एवं व्यावसायिक निगमों में संगठित कर दिया जाता है। ये निगम राजनीतिक प्रतिनिधित्व का आधार होते हैं तथा अपने क्षेत्राधिकार में आने वाले व्यक्तियों एवं उनकी क्रियाओं का सामान्यतः नियंत्रण करते हैं। इटली में मुसोलिनी ने इसका उपयोग फासी दल का अधिनायकवाद स्थापित करने के लिए किया था।

Corps diplomatique (=diplomatic corps)
राजनयिक दूत संवर्ग किसी राज्य की राजधानी में प्रत्यायित विदेशी राजनयिक दूतों का समूह।

Corruption
भ्रष्टाचार सार्वजनिक जीवन के किसी क्षेत्र में किसी पदाधिकारी या कर्मचारी द्वारा किसी अनुचित लाभ के लिए अपने अधिकारों का दुरूपयोग या स्वार्थवश अपने नियमसम्मत कर्त्तव्यों की उपेक्षा, अवहेलना या उल्लंघन।

Cosmopolis
विश्वनगर विश्वव्यापी महत्व का ऐसा नगर अथवा महानगर जहाँ विभिन्न राष्ट्रों के नागरिक रहते हों।

Cosmopolitan
1. विश्ववादी, 2. विश्वजनीन विश्वप्रेमी, विश्वबंधुत्व की भावना से प्रेरित, राष्ट्रीय पक्षपात से रहित, अंतर्राष्ट्रीय दृष्टिकोण रखने वाला व्यक्ति; उदार स्वभाव -का व्यक्ति।

Cosmopolitanism
विश्ववाद, विश्वबंधुत्व 1. एक विश्व समाज का संगठन करने में आस्था रखनेवाला सिद्धांत। यह सिद्धांत विभिन्न प्रकार के परोपकारी जनहितैषी क्रियाकलापों एवं सामाजिक सुधारों में प्रकट होकर समस्त मानव जाति के कल्याण, कुशल मंगल, प्रगति तथा समृद्धि का महान उद्देश्य अपने सम्मुख रखता है। 2. अपने राज्य, प्रांत या क्षेत्र की सांस्कृतिक अभिन्नता तथा अखंडता से ऊपर उठकर अन्य राज्यों तथा क्षेत्रों की सांस्कृतिक विशेषताओं, प्राप्तियों एवं उपलब्धियों का आदर करने वाला सिद्धांत।


logo