विषय विश्लेषण विषय विश्लेषण अध्ययन की वह पद्धति है जिसमें किसी व्यक्ति विशेष अथवा समूह से साक्षात्कार द्वारा अथवा अन्य प्रकार से प्राप्त लिखित सूचनाओं का परीक्षण कर उस व्यक्ति या समूह की मनोवृत्ति के संबंध में सही ज्ञान प्राप्त किया जाता है। यह प्रधानतः परिणामात्मक पद्धति है।
Continental
महाद्वीपीय 1. ब्रिटिश द्वीपों से भिन्न, यूरोप महाद्वीप अथवा यूरोप के देशों का या उनसे संबंधित। 2. उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप का या उससे संबंधित। 3. विश्व के किसी अन्य महाद्वीप से संबंधित।
Continental Congress
कांटीनेन्टल कांग्रेस स्वतंत्रता से पूर्व अमरिकी उपनिवेशों के प्रतिनिधियों की सभा जिसका सर्वप्रथम आयोजन उपनिवेशों के प्रति ब्रिटिश दुर्व्यवहार की भर्त्सना करने के लिए किया गया। इसकी पहली बैठक सन् 1774 में हुई थी जिसने अधिकारों के एक घोषणापत्र की रचना की। अगले वर्ष इसने स्वतंत्रता की घोषणा का प्रारूप तैयार किया। स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व इसी ने किया और सन् 1781 तक राष्ट्रीय सरकार के रूप से भी कार्य किया।
Continentalism
महाद्वीपवाद एक ही महाद्वीप के देशों में, राजनीतिक तथा आर्थिक संबंधों को उसी महाद्वीप तक सीमित रखने की नीति।
Continental shelf
महाद्वीपीय जलमग्न सीमा किसी देश के समुद्र तट से संलग्न दो सौ मीटर पानी की गहराई तक फैली समुद्र की तलहटी जिस पर तटवर्ती राज्य का क्षेत्राधिकार एवं नियंत्रण माना जाता है। परंतु ऊपरी जल की अंतर्राष्ट्रीय स्थिति इससे प्रभावित नहीं होती। वर्तमान में, यह सीमा महाद्वीपीय ढाल तक बढ़ा दी गई है अथवा 200 मील की दूरी तक मान ली गई है।
Contingency fund
आकस्मिकता निधि ऐसी निधि या कोष जिसमें से उन आवश्यकताओं के लिए धन व्यय किया जा सके जिनका पूर्वानुमान न हो।
Contraband
विनिषिद्ध सामग्री ऐसी वस्तु या व्यापारिक सामग्री जिसका व्यापार या लाना-लेजाना कानून के अनुसार निषिद्ध घोषित कर दिया गया हो। युद्धकाल में, शत्रु को निर्धारित माल ले जाने पर प्रतिबंध लगा सकना एक युद्धकारी अधिकार माना जाता है।
Contract
संविदा, अनुबंध दो या दो से अधिक व्यक्तियों, पक्षों या राष्ट्रों में किसी कार्य को करने अथवा न करने के लिए किया गया समझौता जिसका कार्यान्वयन बहुधा विधि के अनुसार कराया जा सकता है।
Contract sociale (= social contract)
सामाजिक संविदा राजनीतिक दार्शनिकों द्वारा समाज तथा राज्य की उत्पत्ति और औचित्य के सिद्धांत के संदर्भ में प्रयुक्त पद। इस सिद्धांत के अनुसार मानव ने अपनी मूल प्राकृतिक अवस्था को त्याग कर अपने को राज्य के रूप में संगठित करने का समझौता किया और इसके फलस्वरूप राज्य की उत्पत्ति हुई।
Convention
1. कन्वेंशन, अभिसमय, 2. सम्मेलन, 3. परिपाटी 1. कन्वेंशन, अभिसमय : आपसी मामलों के विनियमन के लिए दो या अधिक राज्यों के बीच किया गया समझौता या अनुबंध। 2. सम्मेलन : सभा, अधिवेशन आदि। अमेरिकी संविधान के संदर्भ में, एक ऐसी सभा जो विशेष रूप से संविधान को स्वीकार करने या उसमें संशोधन करने के लिए आयोजित की जाए। 3. परिपाटी : चली आ रही रीति, प्रथा, रूढ़ी आदि।