अंत्य बिन्दु: किसी कार्य की समाप्ति या किसी प्रावस्था पर निश्चित परिवर्तन को प्रर्दाशत करने वाला बिंदु।
Engine distillate
इंजन आसुत: अधिकांशतया उच्च आसवन पायस वाला अपरिष्कृत या परिष्कृत पेट्रोलियम आसुत।
Engine oils
इंजन तेल: सभी प्रकार के इंजनों, मशीन शाफ्ट के बैयरिंगों के स्नेहन और सिलिंडरों के स्नेहन के लिए प्रयुक्त तेल।
Engler degree
ऐगलर डिग्री: श्यानता का एक माप जो 200 मिली लीटर परीक्ष्य द्रव का ऐंगलर श्यानतामापी में प्रवाह का समय और जल के समान आयतन के प्रवाह के समय का अनुपात होता है।
Engler distillation
ऐंगलर असवन: गैसोलीन की अभिलाक्षणिक वाष्पशीलता को ज्ञात करने का एक मानक परीक्षण, जिसमें विभिन्न नियत तापों पर प्राप्त आसुतों की प्रतिशत मात्रा को मापा जाता है।
Epichlorohydrin: (chloropropylene oxide)
ऐपिक्लोरोहाइड्रिन: प्रोपिलीन से बनाया गया रंगहीन द्रव। इसका उपयोग ऐपॉक्सी रेजिन, लैकर रंग, वार्निश, घूमक पृष्ठ सक्रियक तथा आयन-विनिमय रेजिन के निर्माण में और विलायक के रूप में होता है।
Epoxy resin
एपॉक्सी रेजिन: फीर्नोल, ऐसीटोन तथा एपिक्लोरोहाइड्रिन के संघनन द्वारा बनाया गया पदार्थ। इसका उपयोग पृष्ठ विलेपक और आसंजक के रूप में होता है।
Epoxy propane
एपॉक्सी प्रोपेन: देखिए- propylene oxide के अंतर्गत।
Ethane: [ch3-ch3]
एथेन: प्राकृत गैस में पाया जाने वाला पैराफिन श्रेणी का एक गैसीय हाइड्रोकार्बन।