logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Braj Bhasha Soor-Kosh (Vol-X)

Please click here to read PDF file Braj Bhasha Soor-Kosh (Vol-X)

सोचना, सोचनो
दुख या खेद करना।
क्रि.अ.
(सं. शोचन)

सोच-विचार
सोचने, समझने और विचार करने की क्रिया या भाव, गौर।
संज्ञा
पुं.
(हिं. सोच + सं. विचार)

सोचहु
सोच-विचार करो।
क्रि.अ.
(हिं. सोचना)
उ.- जिनि सोचहु सुख मान सयानी, भली रितु सरद भई-२८५३।

सोचान
सोचने-विचारने की क्रिया या भाव।
संज्ञा
स्त्री.
(हिं. सोचना)

सोचाना, सोचानो
सोचने विचारने को प्रवृत्त करना।
क्रि.स.
(हिं. सोचना)

सोचाना, सोचानो
सोचने विचारने के लिए (किसी संबंध में) ध्यान आकृष्ट करना।
क्रि.स.
(हिं. सोचना)

सोचि
विचार करके।
क्रि.अ.
(हिं. सोचना)

सोचि-विचारि
(अच्छी तरह) समझ-बूझ लो।
क्रि.अ.
(हिं. सोचना + विचारना)
उ.- (क) सोचि विचारि सकल स्रुति सम्मति, हरि तैं और न आगर-१-९१। (ख) रे मन, समुझि सोचि-बिचारि-१-३०९।

सोचु
फिक्र, चिंता।
संज्ञा
पुं.
(हिं. सोचु)

सोचु
दुख, शोक।
संज्ञा
पुं.
(हिं. सोचु)


logo