वेद्युत परिष्करण: एक प्रक्रम जिसमें हल्के हाइड्रोकार्बन के प्रवाह को अम्ल, कास्टिक आदि के सम्पर्क में लाकर उपचारित किया जाता है। तत्पश्चात, स्थिर वैद्युत क्षेत्र के द्वारा रासायनिक प्रावस्था को हाइड्रोकार्बन प्रावस्था से पृथक करना।
Electrolytic mercaptan process
विद्युत अपघटनी मर्केप्टन प्रक्रम: अपघटनी मर्केप्टन, प्रक्रम एक प्रक्रम जिससें रिफाइनरी प्रवाह से मर्केप्टन को अलग किया जाता है। तत्पश्चात इस विलयन को विद्युत अपघटन द्वारा पुनर्जनित किया जाता है।
Elektrion process
इलेक्ट्रियॉन प्रक्रम: एक प्रक्रम जिसमें अपेक्षाकृत हल्के खनिज तेल एवं वसीय तेल के मिश्रण का हाइड्रोजन के परिमंडल में विद्युत-विसर्जन द्वारा संघनन और बहुलकन किया जाता है। इस प्रकार प्राप्त उत्पाद एक अतिश्यान तेल होता है, जिसका प्रयोग हल्के स्नेहन तेल की श्यानता बढ़ाने में किया जाता है।
Elevator
उत्थापक: प्रवेधन पाइप को कसने वाला शिकंजा जिसकी सहायता से चलघिरनी द्वारा पाइप को ऊपर नीचे किया जा सकता है।
Elliot tester
इलियट परीक्षित्र: एक उपकरण जो प्रदीपन तेलों को स्फुरांक के परीक्षण के लिए होता है।
Emulsification test
पायसन परीक्षण: तेल की पायस-प्रवृत्ति के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए किया जाने वाला एक प्रयोगशाला परीक्षण।
Emulsified asphalt
पायसीकृत ऐस्फाल्ट: देखिए-asphalt emulsion
Emulsified bitumen
पायसित बिटूमेन: जल के साथ पायसीकरण द्वारा द्रव अवस्था में प्राप्त बिटूमेन।
Emulsion
पायस: दो अमिश्रणीय द्रवों का ऐसा मिश्रण जिसमें एक द्रव कोलायडी आमाप की गोलिकाओं के रूप में दूसरे द्रव में परिक्षेपित हो।
Emulsion polymerisation
पायस बहुलकन: एक प्रक्रम जिसमें एकलकों का पायसीकृत अवस्था में बहुलकन किया जाता है।