सांविधानिक विधि संविधान अथवा संविधानजनक विधि जिसका संबंध मुख्यतः सरकार के गठन, उसकी शक्तियों के विभाजन और नागरिकों के अधिकारों से होता है।
Constitutionalist
1. संविधानवादी, 2. संविधाननिष्ठ, 3. संविधानविद् 1. व 2. संविधान के अनुसार कार्य करने में विश्वास करने वाला। 3. संविधान का ज्ञाता, विशेषज्ञ अथवा मर्मज्ञ।
Constitutional monarchy
संविधानिक राजतंत्र ऐसा राजतंत्र जिसमें राजा की शक्तियाँ संविधान द्वारा सीमित हो जिससे राजशक्ति निरंकुश न होकर संविधान की मर्यादाओं का पालन करते हुए जन-इच्छा के अनुकूल रहे।
Constitutional remedy
संवैधानिक उपचार किसी राज्य के संविधान द्वारा उस राज्य के नागरिकों को प्रदत्त मौलिक अधिकारों के प्रवर्तन अथवा रक्षा के लिए संविधान में निर्धारित विभिन्न प्रकार के उपाय। उदाहरणार्थ, भारत के संविधान में बंदी प्रत्यक्षीकरण, परमादेश अधिकार-पृच्छा, उत्प्रेषण लेख तथा निषेध आदि की व्यवस्था है जिनके द्वारा सर्वोच्च न्यायालय नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा कर सकता है।
Constitutional rights
संवैधानिक अधिकार किसी राज्य के संविधान द्वारा उस राज्य के नागरिकों को प्रदत्त विभिन्न अधिकार इन्हें मूलाधिकार भी कहा जा सकता है।
Constitutional safeguard
संवैधानिक रक्षोपाय किसी शासकीय अंग द्वारा शक्ति के दुरूपयोग को रोकने के लिए संविधान में की गई व्यवस्था।
Consul
वाणिज्य दूत, कांसुल आधुनिक राजनयिक क्षेत्र में, वह अधिकारी जिसे किसी राज्य की सरकार ने किसी विदेशी राज्य में अपने राज्य एवं नागरिकों के वाणिज्यिक आदि हितों की रक्षा व उनका प्रतिनिधित्व करने के लिए नियुक्त किया हो।
Consular district
वाणिज्य दूत क्षेत्र, कांसुली क्षेत्र विदेश में स्थापित वाणिज्य दूत या कांसुल का कार्यक्षेत्र।
Consular immunitites and privileges
वाणिज्यदूतीय उन्मुवित्तयाँ एवं विशेषाधिकार किसी राज्य में विदेशी वाणिज्य दूतों को मिलने वाले विशेषाधिकार एवं उन्मुक्तियाँ जिन्हें 1963 के वियना अनुबंध द्वारा संहिताबद्ध कर दिया गया है।