logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Petroleum Technology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Dualayer solution
ड्यूएलेयर विलयन: विलायक कर्मक युक्त एक विलयन जिसमें सान्द्र सोडियम अथवा पोटैशियम हाइड्रॉक्साइड होता है।

Dual purpose oils
द्विउद्देश्यी तेल: कर्तन तरल और मशीन तेल दोनों रूपों में प्रयोग किया जाने वाला तेल।

Duo-sol extraction
द्वि-सॉल निष्कर्षण: देखिए-double solvent extraction

Duster
डस्टर: उत्पादन न देने वाला कूप।: देखिए-dry hole

Edeleanu process
एडिलेनू प्रक्रम: एक प्रक्रम जिसमें कम ताप पर द्रव सल्फर डाईऑक्साइड या द्रव सल्फर डाईऑक्साइड और बैन्जीन के द्वारा तेलों को परिष्कृत किया जाता है। इस प्रक्रम के संशोधित रूप का, नैफ्था तथा भारी पेट्रोलियम-आसुत से ऐरोमैटिक यौगिकों के निकालने में प्रयोग किया जाता है।

Edge water
उपांत जल: जल का कुंड जो गैस या तेल के भण्डार के नीचे पाया जाता है।

Efficiency
दक्षता: लाभदायक उद्देश्य से उपलब्ध Btu का अवशोषण, जो प्रतिशत में व्यक्त किया जाता है। यह सामान्यतः दहन-उपस्करों के लिए लाभदायक है।

Electrical desalting
विद्युत्-विलवणन: एक सतत प्रक्रम जिसमें स्थिरवैधुत क्षेत्र के प्रभाव में अपरिष्कृत तेल से अकार्बनिक लवणों तथा अन्य अशुद्धियों को दूर किया जाता है।

Electrical log
वैद्युत संलेख: देखिए-logging के अन्तन

Electric logging
वैद्युत संलेखन: भौमिकीय शैल-समूहों की पहचान व निर्धारण करने के लिए कूपों का विद्युत साधनों द्वारा संलेखन कर उनकी प्रतिरोधकता तथा कूप-स्तरों के आत्म विभव का अभिलेखन।


logo