अनुदार दल इंग्लैंड के दो प्रमुख राजनीतिक दलों में से एक। यह दल टोरी दल के नाम से भी जाना जाता था। परंतु 19वीं शताब्दी में इसने एक नया रूप धारण कर लिया और यह अनुदार दल कहलाने लगा। इस काल में शासन सत्ता इस अनुदार दल और उदार दल के बीच बदलती रही। यह दल सम्राट एवं साम्राज्य का पक्षधर लार्ड सभा का समर्थक और आर्थिक व्यवस्था में यद्भाव्यम् नीति का पक्षपाती रहा है। अनुदार दल के प्रमुख नेताओं में राबर्ट पील, डिज़रायली, बाल्डविन, चर्चिल एवं चेंबरलेन के नाम उल्लेखनीय हैं। युद्ध के उपरांत अनुदारवादी प्रधानमंत्रियों में एंथनी ईडन, हेरल्ड मेकमिलन और माग्रिट थेचर ने विशेष ख्याति प्राप्त की।
Consortium
सहायता संघ किन्हीं विशिष्ट उद्देश्यों जैसे, व्यापार, उत्पादन, आर्थिक सहयोग अथवा अंतर्राष्ट्रीय सहायता आदि के लिए विभिन्न राष्ट्रों की साझेदारी। उदाहरणार्थ, तेल उत्पादक देशों का संगठन, भारत सहायता संघ आदि।
Constituency
निर्वाचन क्षेत्र 1. संसद अथवा विधानमंडल के निर्वाचन के लिए भौगोलिक आधार पर निर्धारित एक प्रादेशिक ईकाई। 2. ऐसे मतदाताओं का वर्ग या समूह जिन्हें निर्वाचन में भाग लेने का अधिकार हो।
Constituent Assembly
संविधान सभा वह प्रतिनिधि सभा जिसे किसी राज्य के संविधान का निर्माण करने के प्रयोजन से गठित किया जाए। भारतीय गणतंत्र के संविधान का निर्माण इसी प्रकार की संविधान-निर्मात्री सभा ने 1946-49 के दौरान किया था।
Constituent power
संविधायी शवित्त संविधान-निर्मात्री सभा का संविधान निर्माण करने का अधिकार अथवा संविधान में संशोधन का संसद का अधिकार।
Constitution
संविधान किसी राज्य की वह मौलिक क़ानून संहिता जिसके अनुसार राज्य का स्वरूप व उसकी सरकार के अंगों का गठन, उनमें पारस्परिक संबंध तथा उनके अधिकार एवं कार्य तथा नागरिकों एवं सरकार के पारस्परिक अधिकार का निर्धारण किया जाता है। इसे देश का मौलिक या सर्वोच्च कानून माना जाता है।
Constitutional crisis
संवैधानिक संकट वह स्थिति जिसमें किसी देश में संवैधानिक प्रावधानों अथवा स्थापित मान्यताओं एवं मूल्यों का पालन करना असंभव प्रतीत होने लगे जैसे, इंग्लैंड में 1936 में सम्राट एडवर्ड अष्टम द्वारा एक अमेरिकी महिला से विवाह करने के मंतव्य से उत्पन्न स्थिति या 1970-71 के काल में भारत में बैंक राष्ट्रीयकरण तथा प्रिवी पर्सों के उन्मूलन के मामलों में उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णयों से उत्पन्न स्थिति।
Constitutional government
संवैधानिक सरकार संविधान सम्मत तथा संविधान के अनुसार संचालित सरकार। किंतु के. सी. व्हेयर ने लिखा है कि संवैधानिक सरकार संविधान के अनुसार सेचालित सरकार से कहीं अधिक होती है। इससे सीमित शासन का बोध होता है। सीमित शासन में तीन प्रधान तत्व हैं- (1) विधि का शासन, (2) नागरिकों के मूल अधिकारों का निरूपण, और (3) न्यायपालिका की सर्वोच्चता।
Constitutional guarantee
संवैधानिक गारंटी किसी राज्य के नागरिकों को प्रदत्त मूल अधिकारों की रक्षा के लिए किए गए सांविधिक प्रावधान जिनके द्वारा नागरिक इन अधिकारों के प्रवर्तन के लिए उच्चतम न्यायालय का आश्रय ले सकते हैं। उदाहरणार्थ, भारत में इन प्रावंधानों के अनुसार उच्चतम न्यायालय मूल अधिकारों की रक्षा के लिए विभिन्न प्रकार के समादेश ज़ारी कर सकता है।
Constitutional head
संवैधानिक अध्यक्ष वह राज्याध्यक्ष जिसके नाम पर संवैधानिक शक्ति का प्रयोग तथा राज्य-व्यवस्था का संचालन किया जाता है। वैसे वास्तविक सत्ता का निवास निर्वाचित संसद में होता है।