ड्रम प्रस्फुर: एक ड्रम जिसमें एक पूर्वतापक या विनियमित्र से गर्म उत्पादित पदार्थ का चालन किया जाता है। ड्रम का उद्देश्य वाष्पन करना और वाष्पशील पदार्थों को पृथक करना होता है, जिससे प्रभाजन सुविधाजनक हो जाता है।
Dry gas
तेल रहित गैस: भारी प्रभाज से मुक्त एक खनिज गैस जिसमें मुख्यतः मेथेन तथा एथेन होती है।
Dry hole (duster)
शुष्क कूप: व्यावसायिक मात्रा में तेल या गैस उत्पादन न कर सकने वाला कूप।
Dry ice
ठोस कार्बन डाइऑक्साइड: देखिए-carbon dioxide
Drying oil
शुष्क तेल: एक तेल जो पतली परत के रूप में वायुमंडल में खुला छोड़ दिये जाने पर वायु की ऑक्सीजन अवशोषित कर कठोर और प्रत्यास्थ परत में बदल जाता है।
Dry point
शुष्क बिंदु: आसवन परीक्षण में वह ताप जिस पर पेट्रोलियम द्रव की अन्तिम बूंद वाष्पित होती है।
Dry process
शुष्क प्रक्रम: प्रारंभिक उत्पादन अवस्था में ग्रीज को निर्जलित करने वाला प्रक्रम। तत्पश्चात् उसमें वांछित जल की मात्रा मिलाई जाती है।
Dry sump
शुष्क निर्गत: एक बंद परिसंचारी स्नेहन तंत्र जिसमें तेल को दाब-पंप द्वारा तेल कुंड से बेयरिंर्गों में भेजा जाता है। बेयरिंगों से प्रवाहित तेल एक अपवाह-टैंक में एकत्र होता है जिसे स्वच्छ कर तेल, उस तेल कुंड में भेजा जाता है जहां से वह बेयरिंगों को जाता है।
Dualayer gasoline process
ड्यूएलेयर गैसोलीन प्रक्रम: एक प्रक्रम, जिसमें मर्केप्टन और अन्य अवांछित अम्लीय यौगिकों का पेट्रोलियम आसुत से निष्कर्षण जाता है। इसमें ‘ड्यूएलेयर’ विलयन प्रयोग किया जाता है।
Dualayer distillate process
ड्यूएलेयर आसुत प्रक्रम: मर्केप्टन और ऑक्सीकृत यौगिकों को आसुत ईंधन तेल और इसके समान उत्पादों से सान्द्र कास्टिक विलयन और विद्युत अवक्षेपण के द्वारा अशुद्धियों को दूर करने का प्रक्रम।